फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गोष्ठी में किसानों को दी गई तकनीकी जानकारी

गोष्ठी में किसानों को दी गई तकनीकी जानकारी

Thu, 17 May 2018 08:16 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
गोष्ठी में किसानों को दी गई तकनीकी जानकारी
लावड़। मिठेपुर गांव में गन्ना किसान संस्थान मुजफ्फरनगर और गन्ना विकास परिषद दौराला एवं दौराला चीनी मिल के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को कृषक प्रशिक्षण आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ गन्ना संस्थान के सहायक निदेशक रामबरन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी आंनद शुक्ला, दौराला चीनी मिल गन्ना महाप्रंबधक संजीव कुमार खाटियान एवं रामेश्वर दयाल सरपंच ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान रामबरन सिंह ने गन्ने की विभिन्न क्रियाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी और उसका प्रशिक्षण दिया। गन्ना कीट वैज्ञानिक डा. अवधेश डागर ने गन्ने में लगने वाले विभिन्न रोग एवं कीटों की जानकारी की पहचान कराई। गन्ना ब्रीडर डा. एपी सिंह द्वारा गन्ना प्रजातियों की जानकारी दी गई। दौराला शुगर मिल के महाप्रबधंक संजीव कुमार खाटियान ने चीनी मिल के विकास एवं गन्ना भुगतान के बारे में किसानों को जानकारी दी। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रिपुदमन ने भी किसानों को विभिन्न विकास योजनाओं से रूबरू कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला गन्ना अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने कहा कि किसानों को गन्ने की खेती के लिए जागरूक होकर काम करना होगा। इस सीजन में सरकार की यह नीति रही कि किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिले और कोई परेशानी न आए। उन्होंने किसानों को विभिन्न जानकारी दी। इस दौरान किसानों के लिए देहाती रागिनी की टीम संजय चौधरी और धर्मवीर की पार्टी ने कार्यक्रम और भी दिलचस्प बना दिया। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर दयाल सरपंच ने किया। इस दौरान समिति सचिव आनंद दुबे, अभिषेक तोमर, अरुण कुमार, सुरेंद्र सिंह, पदमेंद्र सिंह, अजयवीर सिंह, इच्छाराम, प्रेम सिंह, राजकुमार वर्मा, तिलकराज, राजपाल सिंह, राजेंद्र, जितेंद्र, डा धर्मेद्र, धर्मपाल, विक्रम, प्रिंस विकल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
फसलों में लगने वाली बीमारी की रोकथाम के बारे में भी जानकारी दी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed