{"_id":"5af9b6bc4f1c1b1a5e8b4701","slug":"152631468110-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू युवाकेंद्र की टीम ने लिया निर्मल हिंडन में भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू युवाकेंद्र की टीम ने लिया निर्मल हिंडन में भाग
Updated Mon, 14 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
सरूरपुर। निर्मल हिंडन सेवा कार्य सोमवार को 22वें दिन भी जारी रहा। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के नेतृत्व में संचालित हिंडन सेवा का कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है। प्रत्येक दिन हिंडन प्रेमी, किसान, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि व अन्य लोग श्रमदान में भाग ले रहे हैं। नेहरू युवा केन्द्र मेरठ की टीम ने स्वच्छ भारत की समर इंटर्नशिप अंर्तगत निर्मल हिंडन में श्रमदान किया। जिसमें कई ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त क्षमतानुसार अलग-अलग प्रकार से ग्रामीण हिंडन सेवा में भाग ले रहे हैं। इसमें वहां खाने-पीने की व्यवस्था से लेकर वहां रहकर कार्य करा रहे हैं। कुछ हिंडन प्रेमी आर्थिक सहयोग के लिए भी आगे आ रहे हैं।
हिंडन मित्र रमन त्यागी ने बताया कि हिंडन सेवा में सोमवार को नेहरू युवा केंद्र मेरठ की टीम ने भी भाग लिया। नेहरू युवा केंद्र रोहटा ब्लॉक राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एवं टीम प्रभारी फुरकान सैफी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निर्मल हिंडन अभियान में श्रमदान किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वच्छ भारत मिशन की समर इंटर्नशिप के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता की महत्ता समझाई। श्रमदान में भगत सिंह युवा मंडल, रोहटा से पंकज चौधरी, आदर्श युवा मंडल मिर्जापुर, शिवांक गोयल, समीर सैफी, गुलफाम खान, ग्रामीण विकास युवा मंडल कैली से महताब, मीनाक्षी, संजू, जैनब खान, आजम खान, शाह आलम, साकिर त्यागी ने श्रमदान में भाग लिया। इस दौरान बीडीओ पिलाना, प्रधान शरणवीर सिंह, राजीव त्यागी आदि मौजूद रहे।
मुख्य बातें
मंडलायुक्त के नेतृत्व में चलाया जा रहा हिंडन सफाई अभियान
ग्रामीण भी क्षमता अनुसार अभियान में कर रहे शिरकत