{"_id":"5af999ac4f1c1be1408b525f","slug":"152630724110-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशीय बिजली गिरने से कई मकानों में दरार, विद्घुत उपकरण फुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशीय बिजली गिरने से कई मकानों में दरार, विद्घुत उपकरण फुके
Updated Mon, 14 May 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से कई मकानों में दरार, विद्युत उपकरण फुंके
खरखौदा। रविवार देर रात आंधी व बरसात के दौरान गांव कूडी में एक मकान पर बिजली गिर गई। जिससे पूरे मकान में दरार आ गई तथा आस-पास के करीब आधा दर्जन मकानों में रखे सभी विद्युत उपकरण फुंक गए।
रविवार शाम को तूफान शुरू हो गया था। करीब चार घंटे के तूफान के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। इस दौरान तेज बिजली भी कडकी। गांव कूडी निवासी हरेेंद्र पुत्र शीशपाल के मकान की छत पर जीने की ममटी पर बिजली गिर गई। जिससे पूरे मकान में दरार आ गई। वहीं हरेंद्र सहित करीब आधा दर्जन पड़ोसी संजय पुत्र जगमाल, प्रदीप पुत्र बिसराज, कपिल पुत्र श्रद्धाराम सहित सभी के विद्युत उपकरण सहित सभी मकानों की बिजली की वायर भी फुंक गई। वहीं चार घंटे तक आए तूफान व अंधड से खरखौदा सहित पूरेे क्षेत्र की विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई तथा विद्युत पोल भी टूट गए। क्षतिग्रस्त लाइन के कारण सोमवार देर शाम तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।