{"_id":"5af8a5f54f1c1bdf408b5265","slug":"152624485020-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य पति प्रदीप हुड्डा ने बुलाई समाज की पंचायत-बोले सोमेंद्र से निबट गया विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य पति प्रदीप हुड्डा ने बुलाई समाज की पंचायत-बोले सोमेंद्र से निबट गया विवाद
Updated Mon, 14 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत में 21 सदस्यीय टीम का हुआ गठन
सरधना। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुुनाव को लेकर विधायक सोमेंद्र तोमर व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप हुड्डा के बीच जो विवाद चल रहा था, उसके निबटारे के लिए प्रदीप हुड्डा ने रविवार को समाज के लोगों की पंचायत बुलाई थी। इसी पंचायत से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुुमार राणा, विधायक जितेंद्र सतवाई, सोमेंद्र तोमर, दिनेश खटीक व विधायक संगीत सोम ने इस विवाद को खत्म करा दिया। जिला पंचायत सदस्य रविंद्र टीकरी से विवाद के निबटारे को जिम्मेदारी विधायक जितेंद्र सतवाई को दी गई। जिसमें जितेंद्र सतवाई ने रविंद्र टीकरी से विवाद के निबटारे को लेकर कैराना और नुरपुर में होने वाले उपचुनाव के बाद निबटारे की बात कही। वहीं रविवार की प्रस्तावित पंचायत में समाज के लोग शामिल हुए। जिसमें प्रदीप हुड्डा ने सोमेंद्र से विवाद खत्म होने की जानकारी दी और रविंद्र से विवाद को जो जिम्मेदारी जितेंद्र सतवाई को दी है,उसके बारे में भी जानकारी
बहारपुर में जिला पंचायत सदस्य पति ने अपने प्रतिष्ठान पर रविवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे समाज के लोगों की पंचायत बुलाई। जिला पंचायत चुनाव में विधायक सोमेंद्र तोमर से वोट की खातिर रुपये के लेनदेन को लेकर जो विवाद चल रहा था,उस विवाद का सिवालखास विधायक जितेंद्र सतवाई के आवास पर निबटारा होने के को लेकर बुलाई गई। जिला पंचायत सदस्य पति प्रदीप हुड्डा ने बताया कि शनिवार की रात में जिस समय सोमेंद्र तोमर से विवाद का निबटारा हुआ। उस समय विधायक दिनेश खटीक,सोमेंद्र तोमर,जितेंद्र सतवाई और विधायक संगीत सोम,जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा,मौजूद रहे। उसको लेकर 21 सदस्यीय टीम का गठन भी पंचायत में किया गया। पंचायत की अध्यक्षता मानवेंद्र वर्मा ने की व संचालन मास्टर विक्रम सिंह ने किया। पंचायत में अपना पक्ष रखते हुए प्रदीप हुड्डा ने कहा कि पंचायत में सोमेंद्र तोमर से मामला पूरी तरह से निबटा दिया गया और रविंद्र टीकरी से जो विवाद चल रहा है,उसके निबटाने को विधायक जितेंद्र सतवाई को जिम्मेदारी दी गई हैं। जितेंद्र सतवाई ने नूरपुर व कैराना में होने वाले उपचुनाव के बाद निबटारे को कहा गया है, लेकिन पंचायत पहले से ही प्रस्तावित थी। जिसको स्थगित करने की सूचना किसी को नहीं दी गई, पंचायत में लोग पहुंचें तो उन्होंने मामले के निबटारे को लेकर सभी को अवगत कराया। पंचायत में शामिल लोगों ने कहा कि यदि जितेंद्र सतवाई द्वारा मामले का निबटारा कैराना और नुरपुर के चुनाव के बाद नहीं किया जाता तो 21 सदस्सीय टीम इस मामले में कार्रवाई करेगी।
-मेरा विवाद जोकि सोमेंद्र तोमर से 48 लाख रुपये को लेकर चल रहा था, वह विवाद शनिवार की रात में जितेंद्र सतवाई विधायक के आवास पर निबटा दिया गया,इस विवाद के निबटारे के दौरान जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, विधायक संगीत सोम, विधायक दिनेश खटीक, सोमेंद्र तोमर मौजूद रहे। साथ ही रविंद्र टीकरी से जो विवाद चल रहा है, उसके निबटारे के लिए कैराना और नूरपुर चुुनाव के बाद का समय जितेंद्र सतवाई ने लिया हैं। सोमेंद्र तोमर से विवाद खत्म हो गया हैं,वही पंचायत का आयोजन पहले ही प्रस्तातिव था,जिसको स्थगित नहीं किया गया,पंचायत में पहुंचे लोगों के सामने मैने अपना पक्ष रखा, जिसमें उन्होने रविंद्र टीकरी से जो विवाद है,वह जितेंद्र सतवाई के द्वारा यदि नहीं बिटाया जाता तो उसमें यह कमेटी आगे की कार्रवाई तय करेगी-प्रदीप हुड्डा जिला पंचायत सदस्य पति
विज्ञापन
21 सदस्यीय टीम
भूषण त्यागी बाडम, रामकुमार प्रधान जटपुरा, नरेश रघुनाथपुर, रामनरेश बामडौली, ब्रह्मसिंह, बामडौली, विशाल सभासद, मुदपाल सिंह टीकरी,यशपाल सिंह नेक,सोहनवीर प्रधान कलंजरी, सिकंदर प्रधान छुर, यशवीर सिंह ढढरा,सोहनपाल अमानउल्लापुर, बाबूराम, सोदान सिंह बहादरपुर, प्रीतम दरोगाजी, जगबीर दबथुवा, दयानंद बहादरपुर, मावनेंद्र वर्मा, विनोद जिटौली, सुमितजरा चेयरमैन, फेरू सिंह डाहर, सुरेंद्र तेवतिया मैनापुठी,अर्जुन ढिंढाला, कंवरपाल मीरपुर,सहेंसरपाल रसूलपुर आदि शामिल हैं। उधर पंचायत में विनोद चाहल, सुरेंद्र प्रधान, पप्पू रोहटा , मोनू बाडम, भंवर सिंह आदि शामिल रहे।
खास बातें:
रविंद्र टीकरी से विवाद निबटारे के लिए हुआ संशोधन