फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एक सांप के बच्चे को क्या मारा। सांपों ने बोल दिया हमला। सैकडों की संख्या में सांप निकलने से हडकंप।

एक सांप के बच्चे को क्या मारा। सांपों ने बोल दिया हमला। सैकडों की संख्या में सांप निकलने से हडकंप।

Sat, 12 May 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
एक सांप के बच्चे को क्या मारा। सांपों ने बोल दिया हमला। सैकडों की संख्या में सांप निकलने से हडकंप।
मवाना(मेरठ)। कस्बे के मोहल्ला मुन्नालाल में सांप के बच्चे मारना गृहस्वामी के लिए मुसीबत बन गया। इस घटना के 24 घंटे बाद घर में सांपों के निकलने जारी सिलसिला शुरू हो गया। इससे मोहल्ले भर में दहशत फैल गई। अंत में कुदरत को याद करने तथा कृत्य के लिए क्षमा मांगने के बाद ही यह क्रम थम सका। इस दौरान तीन सौ से अधिक सांप निकले।
विज्ञापन

मोहल्ला मुन्नालाल निवासी सलीम पुत्र अमीरुद्दीन ने करीब 20 वर्ष पूर्व प्लॉट खरीदकर मकान बनाया था। इसके बाद से सब कुछ ठीक चल रहा था। परिवार में उसके चार बेटे और एक बेटी है। दो बेटों की शादी हो चुकी है। उनके चार बच्चे हैं। सभी इसी घर में रहते हैं। सलीम फर्नीचर बनाता है। उसने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले मकान की मरम्मत कराई थी। इसके लिए सीमेंट और रेत आदि मंगाया था। उन्होंने अतिरिक्त रेत को बोरों में भरकर मुख्य द्वार के निकट रख दिया था। इनके पास से बीते बृहस्पतिवार को सांप का एक बच्चा निकला। परिजनों ने उसे मारकर फेंक दिया। कुछ मेहमान आने थे इसलिए घर की सफाई कर उक्त बोरों को शुक्रवार शाम करीब पांच बजे हटाया गया। इस दौरान इनके पीछे से चार-पांच सांप दिखाई दिए। उनको जहरीला स्प्रे करके बेहोश कर दिया तथा बाद में मारकर फेंक दिया। इसके बाद सांप निकलने का क्रम जारी हुआ। परिजनों और आसपास के लोगों के होश उड़ा दिए हैं।
विज्ञापन

वे सांपों को मारते इस पर और सांप निकल आते। इसकी जानकारी पाकर आसपास के लोग काफी संख्या में एकत्र हो गए। रात करीब 11 बजे सैकड़ों की संख्या में सांप निकल आए तथा उनका निकलना बंद नहीं हुआ। इस पर सलीम के परिजनों ने ईश्वर से अपनी गलती के लिए क्षमा मांगी तथा इबादत परिवार के लोगों ने शुरू कर दी। कुरान ए पाक की तिलावत करने के साथ ही वहां दूध से भरा कटोरा रखकर दीपक जला दिया। इसके बाद सांपों का निकलना बंद हो गया। यहां लगभग छह घंटे तक परिजनों के होश उडे़ रहे। इस दौरान सौ से अधिक सांप निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले कभी सांप नहीं निकला
जिस छेद से सांप निकल रहे थे। परिजनों ने उसे बंद करा दिया। हालांकि वे यह देखने का साहस नहीं जुटा पाए कि वह कितना गहरा है। सलीम का कहना है कि यह पहला वाकया है जब उनके यहां सांप निकले। हालांकि पहले कभी उनके यहां सांप नहीं निकला।
कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी
मोहल्ला मुन्नालाल में सलीम के घर सैकड़ों की संख्या में सांप निकलने की सूचना पाकर वन विभाग हस्तिनापुर के रेंजर विनोद कुमार टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल को देखा तथा सलीम और उसके परिजनों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि यदि भविष्य में ऐसी घटना होती है तो तुरंत सूचना दें। वहीं, इस संबंध में रेंजर का कहना है कि उनको वहां फिलहाल कुछ नहीं मिला। वहीं, इस बाबत डीएफओ अदिति शर्मा का कहना है कि सभी सांपों को नहीं मारा गया है। उन्हें रास्ता बनाकर नाले में निकाल दिया है। उनका कहना है कि घर में निकले सांपों के साथ आत्मरक्षार्थ ऐसा व्यवहार किया गया है। इसलिए कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। वहीं, सलीम को भविष्य में ऐसा नहीं करने तथा पहले विभाग को सूचना देने की हिदायत दी गई है। जहां से सांप निकले थे उसको सीमेंट आदि से बंद कर दिया। यदि भविष्य में सांप निकले तो इसकी जांच कराई जाएगी।

मौलवी और पंडित को नहीं बुलाया
चर्चा है कि जब सांपों का निकलना बंद नहीं हुआ तो इसके लिए मौलवी और पंडित को बुलाकर इबादत और पूजा आदि कराई। लेकिन गृहस्वामी सलीम ने इसे कोरी अफवाह बताते हुए इंकार करते हुए कहा कि बाहर से किसी को नहीं बुलाया गया। स्वयं ही परिवार के लोगों ने कुरान ए पाक की तिलावत की तथा इबादत की है।
मुख्य बातें
करीब छह घंटे तक सांपों के निकलने का सिलसिला रहा जारी
ईश्वर से कृत्य के लिए क्षमा मांगने और तिलावत करने के बाद थमा सिलसिला
वन विभाग के अधिकारी भी नहीं बता सके सांपों के निकलने की ठोस वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed