{"_id":"5af3676f4f1c1b9b098b908b","slug":"152590116510-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की सख्ती के बाद भी पब्लिक स्कूल कर रहे है बच्चों की जिंदगी के खिलवाड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की सख्ती के बाद भी पब्लिक स्कूल कर रहे है बच्चों की जिंदगी के खिलवाड
Updated Thu, 10 May 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कार से टकराई स्कूली वैन, पांच घायल
खरखौदा। मेरठ-बुलंदशहर हाइवे पर फफूंडा गांव के पास बुधवार को एक कार स्कूली वैन से टकरा गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन हादसे के आधा घंटे बाद भी कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
मेरठ-बुलंदशहर हाइवे पर गांव फफूंडा के सामने एक निजी पब्लिक स्कूल की वैन सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में कार सवार हापुड़ निवासी रूतबहार पुत्र हनीफ, रुतबहार का बहनोई मुुशील अहमद, बहन फैमिदा व दो बच्चे सहित स्कूल वैन के कई बच्चे भी घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि राहगीरों ने हादसे की सूचना थाना पुलिस को दी लेकिन लगभग आधे घंटे बाद तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
प्रशासन की सख्ती के बाद भी खटारा बसों में ले जाए जा रहे बच्चे
प्रशासन की सख्ती के बाद भी स्कूली बच्चों को खटारा बसों में ले जाया जा रहा है। क्षेत्र में कई निजी स्कूलों की बसें खटारा है या फिर उन पर अनट्रेंड ड्राइवर रखे हुए है। जिससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा राम भरोसे बनी हुई है। पुलिस प्रशासन भी स्कूलों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि प्रशासन की ओर से सख्त आदेश है कि स्कूली बच्चों के साथ हादसा हुआ तो थानेदार नपेंगे। बुधवार को कार के साथ हुई स्कूली वैन की टक्कर में सूचना के बाद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। इस पर पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है।
विज्ञापन
स्कूल वैन के हादसे के बाद यदि थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है तो वह थाना पुलिस की लापरवाही है। निजी स्कूलों द्वारा यदि खराब बसें या बिना परमिट की बसें चलाई जा रही है तो यह सोचनीय विचार है। अभियान चलाकर स्कूलों की इन बसों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- सीओ किठौर चक्रपाडि त्रिपाठी।
खास बातें:
मेरठ-बुलंदशहर हाइवे पर फफूंडा गांव के पास हुआ हादसा