फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गोली के डर से भी नहीं हटे थे पीछे शहीद चंद्रभान

गोली के डर से भी नहीं हटे थे पीछे शहीद चंद्रभान

Thu, 10 May 2018 02:48 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
गोली के डर से भी नहीं हटे थे पीछे शहीद चंद्रभान

विज्ञापन
शहीद चंद्रभान पार्क में आज लगेगी प्रदर्शनी
मवाना। शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा। किसी शायर की यह शायरी मवाना तहसील के मुबारिक पुर गांव निवासी शहीद चंद्रभान पर सटीक बैठती है। अंग्रेजी शासन काल में आजादी की लड़ाई के दौरान चंद्रभान की अंग्रेज पुलिस अधीक्षक की गोली लगने से मौत हो गई थी। प्रत्येक वर्ष क्रांति दिवस पर उनकी याद में शहीद चंद्रभान पार्क में प्रदर्शनी लगाई जाती है।
10 मई 1857 को मेरठ की धरती से क्रांति शुरू हुई थी। यह क्रांति पूरे देश में फैल गई। इस क्रांति में मवाना का भी अहम योगदान रहा। देश की आजादी के लिए मुबारिक पुर के शहीद चंद्रभान भी इस लड़ाई में कूद पड़े और कई सभाओं व धरने प्रदर्शनों में उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सन 1942 में एक प्रदर्शन के दौरान अंग्रेज अधीक्षक ने प्रदर्शनकारियों को गोली मारने की चेतावनी दी, परंतु शहीद चंद्रभान अपने साथियों के साथ डटे रहे। इस पर अधीक्षक ने गोली मारने के आदेश जारी कर दिए। गोली लगने से चंद्रभान शहीद हो गए। आज भी उनकी याद में 10 मई को प्रत्येक वर्ष मवाना में बनाए गए शहीद चंद्रभान पार्क में प्रदर्शनी का आयोजन होता है। राजनैतिक दल से लेकर समाजसेवी, छात्र-छात्राएं व व्यापारी शहीद चंद्रभान की प्रदर्शनी में शामिल होकर उन्हें श्रद्धाजंलि देकर याद करते है।
विज्ञापन



राशन एजेंसी का लाइसेंस बनवाने की मांग
मवाना। परीक्षितगढ़ ब्लाक के गांव अतलपुर निवासी एक युवक ने बुधवार को तहसील पहुंचकर राशन एजेंसी का लाइसेंस बनाने की मांग की। एसडीएम के न मिलने पर पीड़ित ने कार्यालय कर्मचारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। अतलपुर निवासी ललित बुधवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचा। पीड़ित ने बताया कि आठ मार्च को समस्त अधिकारियों व ग्राम पंचायत की सर्वसम्मति से उसे राशन एजेंसी आवंटन की गई थी। पीड़ित ने बताया कि दो माह बीत जाने के बाद भी उसे राशन एजेंसी का लाइसेंस नहीं मिल सका है। पीड़ित ने जल्द लाइसेंस बनवाने की मांग की है। पीड़ित ने एसडीएम मवाना के नाम एक प्रार्थना पत्र कार्यालय कर्मचारी को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंदगी से मवाना के लोग परेशान
मवाना। नगर पालिका में फिर कूड़े के ढेर लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को साफ-सफाई न होने के कारण दिन भर लोगों का बदबू से जीना मुश्किल हो गया।

बताते चले कि स्वच्छता के मामले में नगर पालिका कोई ध्यान नहीं दे रही है। पूर्व में तीन दिन तक फलावदा चौराहे के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ था। लोगों की शिकायत पर पालिका ने कूड़ा हटवाया। बुधवार को फिर से यह समस्या बरकरार रही। साफ सफाई न होने के कारण नगर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे, जिस कारण आने जाने वाले यात्रियों व स्थानीय निवासियों का बदबू से बुरा हाल हो गया। नगर पालिका ने जल्द साफ सफाई का आश्वासन दिया है।


खास बातें:
अग्रेज पुलिस अधीक्षक की गोली लगने से चंद्रभान हो गए थे शहीद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed