{"_id":"5aeb47264f1c1b5f098b7e60","slug":"152536861314-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबगढी में मामूली कहासुनी को लेकर युवक को घेरकर पीटा-धारदार हथियार से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाबगढी में मामूली कहासुनी को लेकर युवक को घेरकर पीटा-धारदार हथियार से किया हमला
Updated Thu, 03 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन युवकों ने मारपीट कर किया घायल
सरधना। मामूली कहासुनी पर तीन युवकों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को ग्रामीणों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी हैं।
नवाबगढ़ी निवासी नौशाद पुत्र अब्दुल हकीम के साथ गांव के ही युवकों के साथ कहासुनी हो गई। कहासुनी को लेकर शाम के समय युवकों ने उसे नवाबगढ़ी के जंगल में घेरकर पीटा। वहीं धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। नौशाद ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल को ग्रामीणों ने सीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में नौशाद ने गांव के ही युवकों पर मारपीट करके नकदी मोबाइल लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायती पत्र पर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन