{"_id":"5aeb138a4f1c1b9c098b7eba","slug":"152535540151-70-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किनौनी मिल बंद, 1.70 करोड़ कुंतल गन्ने की पेराई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किनौनी मिल बंद, 1.70 करोड़ कुंतल गन्ने की पेराई की
Updated Thu, 03 May 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 10.65 की औसत रिकवरी से 18 लाख क्विंटल चीनी का हुआ उत्पादन
रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी ने अपने 14 वें पेराई सत्र में एक करोड़ सत्तर लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर अपने 11 साल पुराने पेराई के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया है। चालू सत्र में पेराई का कीर्तिमान स्थापित कर बुधवार की रात अपने चालू सत्र का समापन कर दिया।
बजाज शुगर मिल किनौनी के उपाध्यक्ष केपी सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि मिल की सन 2004 में स्थापना हुई थी। चीनी मिल ने अपने तीसरे पेराई सत्र 2006 -07 में एक करोड़ 69 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर 9.54 की औसत रिकवरी पर 16 लाख 12 हजार क्विंटल चीनी का उत्पादन किया था। इससे पहले या बाद में कभी भी पेराई व रिकवरी में इसका रिकार्ड नहीं टूट पाया। लेकिन चीनी मिल ने चालू सत्र में पुराने सभी रिकार्ड ध्वस्त कर नया कीर्तिमान बनाया है। इस सत्र में चीनी मिल ने एक करोड़ 70 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर 10.65 की औसत रिकवरी पर 18 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। बताया कि इस सत्र में गन्ने की पेराई व रिकवरी चीनी का उत्पादन मिल की स्थापना के बाद सभी सत्रों के रिकार्डों को पीछे छोड़ नया कीर्तिमान स्थापित किया है।