फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गन्ने का रस परोस रहा बीमारिया

गन्ने का रस परोस रहा बीमारिया

Thu, 03 May 2018 07:16 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
गन्ने का रस परोस रहा बीमारिया
बहसूमा। कस्बा एवं रामराज में शीतल पेय के नाम पर बेचा जा रहा गन्ने का रस लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। इन गन्ना कोल्हुओं में सफाई के नाम पर लापरवाही बरती जा रही है। गन्ना कोल्हू सड़क किनारे बिना जाली लगाए धड़ल्ले से संचालित किए जा रहे हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस तरफ से आंखें बंद किए हुए हैं।
विज्ञापन

गर्मी शुरू होते ही बहूमसा कस्बे एवं रामराज में गन्ने का रस बेचने वाले कोल्हू संचालकों की बाढ़ सी आ गई है। अकेले बहसूमा में एक दर्जन से अधिक गन्ना कोल्हू लगे हैं। इतना ही नहीं कुछ गन्ना कोल्हू तो ऐसे हैं जो गली-मोहल्लों में जाकर रस बेचते हैं। गन्ना कोल्हू संचालक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। जाली नहीं लगी होने से मक्खियां और मच्छर गन्ना कोल्हुओं पर आसानी से चले जाते हैं। इतना ही नहीं कोल्हुओं के पास गन्ने की खोई और कूडे़ का ढेर लगा रहता है। कोल्हू मालिक सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में नगरवासी गन्ना कोल्हुओं पर रस पीकर बीमारी का शिकार हो रहे हैं। रामराज एवं बहसूमा के कुछ प्रबुद्ध लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से इसकी शिकायत की है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का आरोप है कि गन्ना कोल्हू संचालक जिन गिलासों में रस परोसते हैं, उनकी भी ठीक से साफ नहीं करते हैं। गिलास साफ करने के लिए गन्ना कोल्हू संचालक द्वारा दो बाल्टियों में पानी रखा जाता है। पूरे दिन उसी पानी में डुबोकर गिलास साफ किए जाते हैं। वहीं, इस संबंध में हस्तिनापुर सीएचसी प्रभारी सतीश भास्कर का कहना है कि उन्हें अभी इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। जिस कारण वे कोई कार्रवाई नहीं कर पाए। इसके लिए शीघ्र अभियान चलाकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


शिविर में मरीजों की जांच की
बहसूमा। ग्राम हंसापुर में एनआरआई डॉ. अशोक जैनर के आवास पर एमजे संस्था के तत्वावधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 52 रोगियों ने पंजीकरण कराया। डा. संजय जैनर ने बताया कि उच्च रक्तचाप के 12, मानसिक 15, शुगर के 13 और सामान्य रोगियों की जांच कर नि: शुल्क दवा वितरित की। इस मौके पर दिनेश जैनर, भगतजी, राजकुमार, जयकुमार, गिरीराज, नवीन व सतवीर सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजमन मिस्टर फ्रेशर और कुलसुम मिस फ्रेशर बनी
बहसूमा। कस्बे के डीपीएम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। इसमें नर्सरी एवं यूकेजी के छात्रों ने प्रतिभाग किया। फ्रेशर पार्टी का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं मां की आराधना करके किया गया। प्रतियोगिता में मिस्टर फ्रेशर राजमन एवं मिस फ्रेशर कुलसुम को चुना गया। यूकेजी के बच्चों ने सरस्वती मां की वंदना में सामूहिक गुणगान किया। इस मौके पर जिया जैदी, अमित गुप्ता, अनुज त्यागी, रुकमणी शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed