फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रामराज यात्री शेड जर्जर

रामराज यात्री शेड जर्जर

Sat, 28 Apr 2018 08:12 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
रामराज यात्री शेड जर्जर
बहसूमा। कस्बा रामराज में मुख्य बस स्टॉपेज पर यात्रियों की सुविधा के लिए बना यात्री शेड रखरखाव के अभाव में बदहाल हो चुका है। यात्री शेड के लिंटर का कुछ हिस्सा छुटकर गिरना प्रांरभ हो चुका है। इसके बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

रामराज में पुलिस चौकी के निकट मुख्य मार्ग स्थित बस स्टॉपेज कई सालों से जर्जर अवस्था में खड़ा है। विभागीय अफसर एवं जनप्रतिनिधियों ने इस ओर ध्यान देना गवारा नहीं किया। यात्री शेड मुख्य बस स्टॉपेज होने के कारण हर समय यहां यात्री बस क ेइंतजार में बैठे रहते हैं। जर्जर शेड से हर समय हादसे का डर रहता है। हालात ऐसे हैं कि जर्जर हो चुके यात्री शेड की छत और दीवार का लिंटर छूट-छूटकर गिरना प्रांरभ हो चुका है। शायद अधिकारियों और जनप्रतिधियों को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। व्यापारियों ने यात्री शेड को तुड़वाकर पुन: बनवाने के लिए उपजिलाधिकारी मवाना को पत्र के माध्यम सें मांग की है। व्यापारी राजीव छाबड़ा, विकास बंसल, विधिचंद शर्मा का कहना है कि जर्जर हो चुका यात्री शेड के निर्माण कराने के लिए एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव से मांग की जाएगी। इस संबंध में एसडीएम मवाना का कहना है कि जर्जर यात्री शेड की मरम्मत का पीडब्यूडी से एस्टीमेट बनवाकर शीघ्र ही निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed