फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सीएचसी परिसर में स्थित नर्स के आवास का ताला तोडकर लाखों रुपये का सामान चोरी किया। 16-22-41

सीएचसी परिसर में स्थित नर्स के आवास का ताला तोडकर लाखों रुपये का सामान चोरी किया। 16-22-41

Fri, 20 Apr 2018 07:16 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी परिसर में स्थित नर्स के आवास का ताला तोडकर लाखों रुपये का सामान चोरी किया। 16-22-41
मवाना। सीएचसी परिसर स्थित आवास में रहने वाली नर्स के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात तथा नगदी चोरी कर ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा का कहना है कि जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मवाना सीएचसी में काजल पत्नी विनोद बतौर स्टाफ नर्स तैनात है। वह परिवार के साथ सीएचसी परिसर में बने क्वार्टर में रहती है। बीती 17 अप्रैल को वह परिजनों के साथ किसी कार्य से मेरठ गई थी। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बृहस्पतिवार शाम को फोन करके जानकारी दी कि उनके आवास का ताला टूटा पड़ा है। इस पर वह आनन-फानन में आवास पर पहुंची। उसने पाया कि आवास का दरवाजा खुला है। उसने बेडरूम में जाकर देखा तो अलमारी का सभी सामान बिखरा था। वहां से सोने के कंगन, माथे का टीका, सोने की अंगूठी, दो सोने की चेन, चांदी की तगड़ी, पायल तथा नकदी गायब थी। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed