{"_id":"5ad380dc4f1c1b330a8b4b07","slug":"152381052616-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस स्टैंड का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस स्टैंड का उद्घाटन
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विकास से अछूता नहीं रहेगा क्षेत्र: खटीक
- विधायक दिनेश खटीक ने किया रोडवेज स्टैंड का उद्घाटन
मवाना। विधायक दिनेश खटीक ने रविवार को रोडवेज बस स्टैंड का उद्घाटन कर रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बस स्टैंड चालू करा दिया गया है। शीघ्र मवाना में वर्कशाप की स्थापना कराई जाएगी। जिसके लिए धनराशि मंजूर कराई जा रही है। जहां जिस रुट पर रोडवेज बसें नहीं चल रही हैं वहां पर भी रोडवेज बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा।
रोडवेज बस स्टैंड के उद्घाटन के दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र के किसी भी हिस्से को विकास से अछूता नहीं छोड़ा जाएगा। लोगों की शिकायत है कि रोडवेज बसें बाईपास से निकलती हैं। अब कोई भी बस बाईपास से नहीं निकलेगी। चेतावाला का पुल बंटवारे की लडाई के कारण रुक गया था। उसको उन्होंने चालू कराया है। शीघ्र ही उसका भी निर्माण शुरू हो जाएगा। इससे क्षेत्र के विकास को पंख लगेंगे। किसान गन्ने को लेकर परेशान न हों, जब तक गन्ना खेत में खड़ा है मिल बंद नहीं होने दिया जाएगा। आरएमएस के बनर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि मवाना से मेरठ और दिल्ली के लिए सुबह 5:30 बजे से रात्रि 10:45 बजे तक हर 15 मिनट बाद बस सेवा मिलती रहेगी तथा बिजनौर से कोटद्वार के लिए सुबह 6:30 बजे से शाम चार बजे तक हर आधा घंटे में बस सेवा मिलेगी। सर्विस मैनेजर एसएन शर्मा ने भी जानकारी दी। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुभाष दीक्षित तथा संचालन लाखन सिंह ने किया। इस मौके पर चेयरमैन विनोद भाटी, चेयरमैन अमित मोहन टीपू, सुधा चौहान, रवि गोला, निपुण चौहान, भूपेंद्र त्यागी, ब्लाक प्रमुख प्रेमपाल सिंह, महेश गुर्जर, फरीद आलम, यशपाल, नय्यर आलम आदि काफी संख्या में उपस्थित थे।