{"_id":"5ac624d84f1c1bce618b585f","slug":"15229350041-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालोनी के लोगों ने नगर पालिका में जल निकासी को लेकर हंगामा किया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालोनी के लोगों ने नगर पालिका में जल निकासी को लेकर हंगामा किया।
Updated Thu, 05 Apr 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
हरिहर विहार के लोगों ने जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण कराए जाने, रास्ते में टाइल्स लगवाए जाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को नगर पालिका पहुंचकर हंगामा किया। वहां उपस्थित कर अधीक्षक ने लोगों को जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कॉलोनी के लोग शांत होकर लौट गए।
हरिहर विहार के लोग बृहस्पतिवार दोपहर में नगर पालिका पहुंचे तथा जल निकासी की समस्या को लेकर हंगामा कर दिया। जिस पर वहां उपस्थित कर अधीक्षक विनय सागर इनके बीच पहुंचे तथा समस्याएं सुनीं। लोगों ने बताया कि कॉलोनी के सामने नगर पालिका की दुकानें स्थित हैं। इनके सामने रास्ते पर टाइल्स लगवाने का कार्य आरंभ होने जा रहा है। इससे भविष्य में कॉलोनी की जल निकासी प्रभावित होगी। उन्होंने मांग की कि रास्ते की टाइल्स लगाने के साथ-साथ कॉलोनी की जल निकासी के लिए रास्ते के दोनों ओर नालियों का निर्माण कार्य भी कराएं। जिससे जल निकासी हो सके। उधर, कर अधीक्षक विनय सागर ने कहा कि जांच कराई जाएगी कि उक्त कॉलोनी नगर पालिका सीमा में है या नहीं। उन्होंने आला अधिकारियों के समक्ष उनकी समस्या रख समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस संबंध में कॉलोनी के लोगों ने कर अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। यहां रामफूल, परमिता, प्रवीण कुमार, मुकेश कुमार, भागमल सिंह, ओमपाल सिंह, कपिल कुमार आदि शामिल रहे।
मुख्य बातें
जल निकासी सुचारू नहीं होने के खिलाफ लोगों ने नाराजगी जताई
कर अधीक्षक ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया