{"_id":"5abfa2e64f1c1bd2618b4b89","slug":"152250852117-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचली बुजुर्ग में रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचली बुजुर्ग में रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन
Updated Sat, 31 Mar 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर।
गांव पांचली बुजुर्ग में लोकदल कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बैठक का आयोजन किया। जिसमें कार्यकर्ता प्रदेश एवं केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। इस दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर मंथन किया गया। साथ ही जिलाध्यक्ष ने गांव निवासी कार्यकर्ता को जिला सचिव भी मनोनित किया। साथ ही बैठक के दौरान वक्ताओं ने जाट-मुस्लिम गठजोड़ पर जोर दिया।
गांव पांचली बुजुर्ग में शनिवार को आयोजित रालोद की बैठक में वक्ताओं ने जमकर राज्य और केन्द्र सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। इस दौरान डॉ. राजकुमार सांगवान ने किसानों को स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की नीतियों से अवगत कराते हुए पार्टी को मजबूती देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों का उत्पीड़न सरकार के इशारों पर किया जा रहा है। वहीं, जिला रालोद अध्यक्ष राहुल देव ने कहा कि गन्ना किसान इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। हालांकि सरकार मिल मालिकों को मनमानी करने के लिए खुली छूट दे रही है। जिससे मिलें किसानों को न तो समय पर भुगतान कर रही हैं और न ही समय पर पर्ची मिल रही है। जिसके चलते किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा सूख रहा है। वहीं, इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष ने गांव पांचली निवासी मोजूद्दीन को जिला सचिव मनोनीत किया। बैठक में जाट एवं मुस्लिम गठजोड़ पर जोर दिया। इस अवसर पर सुबोध त्यागी, रणवीर दहिया, जाहिद प्रधान, कमलजीत गुर्जर, शहजाद प्रधान, अशफाक, अख्तर, फरागत, हसमत, रोशन आदि उपस्थित रहे।