फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्कूल में पुरस्कार वितरण।

स्कूल में पुरस्कार वितरण।

Sat, 31 Mar 2018 08:03 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में पुरस्कार वितरण।
मवाना।
विज्ञापन

आरयू पब्ल्कि स्कूल में सत्र समापन के मौके पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित कर मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। वहीं, आदर्श बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में भी सत्र समापन पर कार्यक्रम आयोजित मेधावी बच्चों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि अभयवीर गर्ग ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मौलिक, फायका, दिव्यांश, देवांश, वैभव, वंश, शुभ, अजमी, सानिया, रिहान आदि को अतिथियों ने पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। समारोह की अध्यक्षता आदित्य गोयल ने की। विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र त्यागी रहे। प्रबंधक मनोज प्रकाश गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

आदर्श बाल विद्या मंदिर में सत्र समापन पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन अय्यूब कालिया ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। स्कूल के बाल कलाकारों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चेयरमैन ने सभी कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। कक्षा में हारिश, लवकुश, आरुषि भाटी, मोहम्मद इमद, खुशी, अनम सैफी, आसना, इशिका चौहान, ईरा, इलिमा, एंजल गिरधरवाल, कनिका टांक, सानिया सैफी, इरविन, मोहम्मद माज तथा हिमांशी सैनी ने अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संचालन उज्ज्वल टांक ने किया। प्रबंधक अरुण टांक एवं बबीता रानी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed