{"_id":"5abbac7b4f1c1be5298b45c9","slug":"152224908912-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी लेते गंग नहर में डूबे युवक का शव एक सप्ताह बाद पूठ के पास से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी लेते गंग नहर में डूबे युवक का शव एक सप्ताह बाद पूठ के पास से बरामद
Updated Wed, 28 Mar 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह भर बाद फूलकर नहर के ऊपर आया शव
अमर उजाला ब्यूरो
रोहटा।
एक सप्ताह पूर्व सरधना गंगनहर पुल पर सेल्फी लेते हुए गंगनहर में डूबे मेरठ निवासी युवक का शव सप्ताह भर बाद बरामद हुआ। रोहटा थाने में बुधवार को पूठ पुल के पास शव बरामद हुआ। शव फूलकर ऊपर आने के पर कपड़ों के आधार पर परिवार वालों ने उसकी शिनाख्त की। वहीं, शव देखते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने युवक के शव को पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।
मेरठ के ब्रह्मपुरी निवासी पवन पुत्र नत्थू सिंह अपने दोस्तों के साथ में चर्च घूमने के लिये सरधना आया था। इस दौरान नानू गंगनहर पुल पर गंगनहर में नहाते हुए सेल्फी लेर रहा था। इस बीच युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। परिवार के लोग लगातार एक सप्ताह से युवक की तलाश में गंगनहर पर डेरा डाले हुए थे। और उसकी तलाश करा रहे थे। वहीं, गोताखोर भी दिन रात युवक की तलाश में जुटे थे। लेकिन उसकी सुराग नहीं लग पा रहा था। इसे लेकर मंगलवार को परिवार वालों ने पुलिस पर मामले में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया। इस बीच बुधवार सुबह युवक का शव गंगनहर में पूठ पुल पास तैरता हुआ मिला। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के फंसे शव को बाहर निकाला । इस बीच सूचना मिलने पर डूबे युवक के परिवार वाले भी मौके पर पहुंचे और युवक की कपड़ों के आधार पर पवन की पहचान की। युवक का शव देखकर परिवार वालों में कोहराम मच गया। हालांकि बाद में पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेज दिया।