{"_id":"5abba7c54f1c1bf5298b45a6","slug":"15222478832-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर पालिका बोर्ड बैठक हंगामेदार रही।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर पालिका बोर्ड बैठक हंगामेदार रही।
Updated Wed, 28 Mar 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
नगर पालिका की बुधवार को आयोजित बोर्ड बैठक में सफाई और लाइट को लेकर सभासदों ने हंगामा किया। इसमें मात्र 13 प्रस्ताव पारित हो सके। हालांकि सात प्रस्ताव विरोध के चलते पारित नहीं हो सके।
नगर पालिका बोर्ड बैठक में वर्ष 2018-19 हेतु कर विभाग द्वारा ठेके छोडे़ जाने, भैंसा रोड खत्ता स्थित नलकूप की बिल्डिंग को ऊंचा कराने, परिसर में सीसी टाइल्स लगवाने, वार्ड संख्या छह कोतवाली मवाना से फलावदा चौराहे तक ह्यूम पाइप की सफाई कराने, पेयजल लाइनों की सफाई कराए जाने, नगर में विभिन्न स्थानों पाइप लाइन बिछाने, पथ प्रकाश हेतु लगी सोलर लाइटों की रिपेयरिंग कराए जाने आदि 13 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गए।
हालांकि मखदमपुर रोड स्थित पालिका संपत्ति पर आगे के भाग पर दुकानों का निर्माण कराने, विभिन्न समितियों का गठन कराए जाने, पानी के टैंकर का शुल्क बढ़ाए जाने, पालिका के वित्तीय वर्ष 2018-19 का वार्षिक बजट स्वीकृति आदि सात प्रस्ताव विरोध के चलते पारित नहीं हो सके। वहीं, सभासदों ने इस बात का भी विरोध किया कि बैठक का एजेंडा मंगलवार को मिला है। हालांकि यह पहले मिलना चाहिए था, ताकि वे पहले से जानकारी कर सकें। वहीं, नगर में चरमराई सफाई व्यवस्था, ठप पड़ी स्ट्रीट लाइटें आदि को लेकर सभासदों ने बैठक में हंगामा किया। वहीं, सभासद श्वेता ने कहा कि बीती बैठक में यह प्रस्ताव पारित हुआ था कि प्राइमरी पाठशालाओं में निशुल्क आरओ वाटर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि यह अभी तक नहीं कराया गया है। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन अयूब कालिया ने की तथा संचालन ईओ हेमराज ने किया। बैठक में आशीष तथा मुकेश देवी को छोड़कर शेष 23 सभासद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मुख्य बातें
बैठक में महज 13 प्रस्ताव हुए पास, विरोध के चलते सात प्रस्ताव रुके
पेयजल, पथ प्रकाश और सोलर लाइटों की रिपेयरिंग आदि के मुद्दे छाए रहे