{"_id":"5aa925b64f1c1bb2758b55af","slug":"15210349218-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव मुबारिकपुर में सरकारी नाली पर कब्जा कर बंद करने वालों को जारी होंगे नोटिस।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव मुबारिकपुर में सरकारी नाली पर कब्जा कर बंद करने वालों को जारी होंगे नोटिस।
Updated Wed, 14 Mar 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। गांव मुबारिकपुर में सरकारी नाली पर अतिक्रमण करके उसको बंद करने के मामले में उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इसको बंद करने वालों को नोटिस जारी करने के लिए खंड विकास अधिकारी को आदेशित किया।
उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिली थी कि गांव मुबारिकपुर में सरकारी नाली पर कुछ लोगों ने कब्जा करके उसको काफी समय से बंद कर रखा है। शिकायत पर वे मौके पर लेखपाल कानूनगो आदि को लेकर पहुंचे तथा जांच की। उपजिलाधिकारी ने बताया कि सिजरे में तो नाली मौजूद है। इस मौके पर बंद मिली। उन्होंने लेखपाल को पैमाइश कर नाली निर्धारित करने तथा बीडीओ को नाली पर अतिक्रमण कर उसको बंद करने वालों को चिह्नित कर नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि शीघ्र ही नाली को खुलवाया जाएगा। वहीं, बीडीओ सुनीत कुमार ने बताया कि नोटिस जारी कराए जा रहे हैं। अब तक 12 लोगों को नोटिस जारी हो चुके हैं।