{"_id":"5a942adb4f1c1bbe218b53a6","slug":"15196599611-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर के एक मोहल्ले में पसरी गंदगी से बढ़ी वार्ड निवासियो की परेशानी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के एक मोहल्ले में पसरी गंदगी से बढ़ी वार्ड निवासियो की परेशानी।
Updated Mon, 26 Feb 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
नगर में एक बार फिर सफाई व्यवस्था बेपटरी हो रही है। एक मोहल्ले में गंदगी पसर जाने से लोग परेशान हो गए हैं। इस दुर्दशा के लिए लोग डेयरी संचालकों को जिम्मेदार मान रहे हैं। लोगों ने नगर पालिका पर आरोप लगाते हुए सफाई अभियान नहीं चलाने एवं समय पर सफाई न करने के आरोप लगाए। पालिका चेयरमैन ने मोहल्ले में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। दोपहर में लगे कूडे़ के ढेर को देख कर्मचारी की अनुपस्थिति लगवाने की बात कही। वहीं, चौहान चौक के पास जलभराव होने पर चेयरमैन डेयरी संचालकों को नोटिस दिलाने की बात कहते हैं। हालांकि कार्रवाई नहीं हो सकी है।
मोहल्ला मुन्नालाल वार्ड संख्या 13 के लोगों ने नालियों में डेयरी संचालकों द्वारा गोबर बहा देने एवं सफाई कर्मचारियों द्वारा समय पर सफाई नहीं करने से लोग बेहाल हैं। उन्होंने इसकी नवनिर्वाचत चेयरमैन से शिकायत की। सोमवार को चेयरमैन अयूब कालिया ने मौके पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मोहल्ले में कई स्थानों पर गंदगी पसरी हुई थी। जिसको देख चेयरमैन भड़क उठे और कहा कि करीब दोपहर होने वाली है। इसके बावजूद संबंधित सफाई कर्मचारी अभी तक नहीं पहुंचे हैं। जिस पर संबंधित वार्ड के सभासद ने कर्मचारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह कभी समय पर नहीं आते हैं। काफी समय से सही कार्य भी नहीं कर रहे हैं। चेयरमैन ने कर्मचारी की आज की अनुपस्थिति लगाने के साथ-साथ आगे लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को सस्पेंड कराने का निर्देश दिया।
वहीं, चौहान चौक पर कई बार जलभराव होने पर लोगों ने हंगामा भी किया था। जिस पर चेयरमैन ने लोगों को नाली में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालको को नोटिस जारी करने की बात कही। हालांकि अभी तक कोई नोटिस जारी नहीं हुआ। चेयरमैन का कहना कि वह नगर पालिका पहुंचे है। कल ही नाली में गोबर बहाने वाले डेरी संचालकों को नोटिस भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्य बातें
नदारद मिले सफाई कर्मचारियों की गैरहाजिरी दर्ज करने का निर्देश दिया