फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बुआ के फरार युवती ने प्रेमी संग रचाई शादी

बुआ के फरार युवती ने प्रेमी संग रचाई शादी

Sun, 25 Feb 2018 09:20 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
बुआ के फरार युवती ने प्रेमी संग रचाई शादी
दौराला।
विज्ञापन

दौराला चौराहे से हुए युवती के अपहरण के बाद हरकत में आई पुलिस ने इस प्रकरण का खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि युवती का अपहरण नहीं हुआ बल्कि अपने प्रेमी संग गई थी। युवती ने अपने प्रेमी संग शादी कर और कोर्ट में पेश होकर युवक के पक्ष में बयान दे दिए।

बताते चलें कि अझौता गांव निवासी और सहारनपुर जिले के चिलकाना रोड गांव हल्लनपुर निवासी नीरज के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बीती 15 जनवरी को युवती शामली जिले के केरीबरी गांव में अपने फूफा सुरेश एवं बुआ से मिलने गई थी। वहीं, से प्रेमी संग चली गई थी। एक सप्ताह पूर्व युवती के भाई ने नीरज गुर्जर पुत्र कृष्ण, उसकी बहन एवं तिरपुडी गांव निवासी बहनोई संजय पुत्र बलवंत के खिलाफ टेंपो स्टैंड से कार द्वारा अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से युवती के सकुशल बरामदगी के प्रयास में जुटी थी। देर रात पुलिस ने नीरज के घर छापा मारा। पुलिस को देख युवक फरार हो गया जबकि युवती को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उसने बताया कि उसने नीरज संग शादी कर ली है। वह कोर्ट में भी युवक के पक्ष में बयान दे चुकी है। उसने परिजनों के साथ जान से इनकार करते हुए पति के साथ रहने की इच्छा जताई है। वहीं, परिजनों से खुद एवं पति की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। उधर, एसएसआई धारा सिंह ने बताया कि युवती बालिग है। उसने कोर्ट में शादी कर रखी है। युवती ने परिजनों के साथ जाने से इनकार किया है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
युवती ने पति संग रहने की इच्छा जताई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed