{"_id":"5a903ece4f1c1bb0098b4ad9","slug":"15194029211-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस के राष्टोदय कार्यक्रम के लिए बना सिसौली मे केन्द्र।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस के राष्टोदय कार्यक्रम के लिए बना सिसौली मे केन्द्र।
Updated Fri, 23 Feb 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मुंडाली।
राष्ट्रोदय स्वयंसेवक समागम के लिए गढ़मुक्तेश्वर मार्ग पर सिसौली में बनाए जा रहे भोजन वितरण केंद्र का शुक्रवार को भाजपा, आरएसएस के नेताओं और एसडीएम मवाना ने निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने असुविधा होने पर अवगत कराने की बात कही।
मुंडाली थाना अंतर्गत गढ़ मार्ग पर सिसौली स्थित पीआरडी स्कूल के खेल मैदान में आरएसएस के स्वयंसेवकों के लिए स्वागत केंद्र बनाया गया है। सिसौली केंद्र प्रभारी मंगू सिंह त्यागी, भंवर सिंह तोमर एवं प्रधान राकेश त्यागी ने बताया कि इस केंद्र पर आरएसएस के मेरठ आयोजित राष्ट्रोदय में भाग लेने जा रहे मुरादाबाद, संभल, रामपुर, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, चंदौसी, अमरोहा आदि के स्वयंसेवक बसों से आएंगे। 25 फरवरी की सुबह उन्हें खाना वितरित किया जाएगा। बताया कि इस केन्द्र पर टेंट लगाने का कार्य एवं अस्थायी शौचालय निर्माण शुरू हो चुका है। इस केंद्र पर करीब 50 हजार स्वयंसेवक राष्ट्रोदय में भाग लेने पहुंचेंगे। उन्हें सुबह सात बजे दोपहर एक बजे तक खाना खिलाया जाएगा। उनकी बसों की पार्किग की भी व्यवस्था यही की जाएगी। केंद्र प्रभारियों ने बताया कि केन्द्र पर मात्र सब्जी बनाई जायेगी और गांवों से पैकेट में खाना इक्टठा करके 24 फरवरी तक आ जाएगा। 50 हजार स्वयंसेवकों के लिए एक लाख पैकेट गांवों में बांटे गये हैं। जिसमें बताया गया कि एक पैकेट में 8 कचौरी या 6 पराठे और आचार रखना होगा। पैकेट पर राष्ट्रोदय स्वयंसेवक समागम अतिथि देवो भव: स्लोगन लिखा होगा। यहां से मेरठ जाने वालों को पैकेट वितरित किए जाएगे और पानी की बोतल भी प्रदान की जायेगी।
बताया कि टेंट, शौचालय आदि की सभी तैयारियां शनिवार तक पूर्ण कर ली जाएंगी। शुक्रवार को आरएसएस के मेरठ प्रांत के प्रचारक धनीराम ने भी निरीक्षण किया। इसके बाद एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने सिसौली केंद्र का निरीक्षण किया। एसओ मुंडाली उपेन्द्र मलिक ने बताया कि पुलिस की सुरक्षा के लिए उचित फोर्स लगी रहेगी। एसओ किठौर राजेंद्र त्यागी ने बताया कि शाहजहांपुर और किठौर में मुख्य मेरठ-गढ़ मार्ग पर है। यहां स्वयंसेवकों के आवागमन के लिए विशेष पुलिस बल तैनात किया जाएगा। केंद्र की तैयारियों मे मंगू सिंह त्यागी, राकेश त्यागी प्रधान, भंवर सिंह तोमर, कुलदीप, पंकज भारद्वाज, सुरेश तोमर, चंद्रपाल मलिक पसवाड़ा, सुशील चौहान, जिला पंचायत सदस्य सतपाल सिंह, इरफान राधना, अमित त्यागी, लोकेश तोमर, नीलम गुर्जर, मुकेश प्रधान आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
मुख्य बातें
स्वयंसेवकों के लिए पार्किंग, भोजन, पानी एवं अन्य व्यवस्था लगभग पूरी
क्षेत्र के गांवों में भोजन के लिए एक पैकेट वितरित किए