{"_id":"5a90257f4f1c1ba3268bbdaf","slug":"151939644116-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायट में दो दिवसीय शैक्षिक मेला उत्कर्ष का समापन।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायट में दो दिवसीय शैक्षिक मेला उत्कर्ष का समापन।
Updated Fri, 23 Feb 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
मवाना खुर्द डायट में दो दिवसीय शैक्षिक मेला उत्कर्ष 2018 का दूसरे दिन महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका सेमिनार के साथ समापन हो गया। समापन अवसर पर पुरस्कार वितरित किए गए।
मवाना खुर्द स्थित डायट में चल रहे दो दिवसीय शैक्षिक मेला उत्कर्ष के दूसरे दिन महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित क्षेत्रीय सचिव राणा सहस्त्रांशु सुमन ने शिक्षा के माध्यम से नारी सशक्तिकरण, मातृ भाषा तथा बेटियों के महत्व पर विचार रखे। वहां उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे बेटियों के प्रति अपनी सोच बदलें तथा बचपन से ही बच्चों में अभिभावक नारी सम्मान की भावना जागृत करें।
डायट प्राचार्य विनय कुमार गिल ने भी विचार रखे तथा सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता डा. नीरू, डा. सुरक्षा बंसल, लता शर्मा तथा संजय मलिक ने भी विचार रखे। समापन कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के सहभागियों ने नाटिकाओं तथा नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शमा बांधा। मेले में स्टाल आदि लगाने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग, स्काउट एवं गाइड, चिकित्सा विभाग, विपनेच क्लब, सांस्कृतिक स्रोत व प्रशिक्षण केंद्र नई दिल्ली, डायट मेरठ, शोभित, सुभारती, आधारशिला, रुद्रा आदि संस्थानों द्वारा स्टाल लगाकर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का संचालन मिर्जा मिन्हाजुद्दीन तथा गीता सचदेवा ने दिया। इस मौके पर चंद्रशेखर सिंह, राहुल कृष्ण यादव, अंसार अहमद, पूनम गर्ग, नीलम यादव, दर्पण सिंह, सारिका, इकबाल अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मुख्य बातें
मवाना खुर्द डायट में दो दिवसीय शैक्षिक मेला संपन्न