फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कहीं खादर में सीमा विवाद खुनी संघर्ष ना करा दे।

कहीं खादर में सीमा विवाद खुनी संघर्ष ना करा दे।

Fri, 23 Feb 2018 07:48 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
कहीं खादर में सीमा विवाद खुनी संघर्ष ना करा दे।
मवाना।
विज्ञापन

खादर में दो जिलों की सीमा का विवाद ग्रामीणों में कहीं खूनी संघर्ष न करा दे। एक बार फिर से खादर में इसके हालात पैदा हो रहे हैं। शुक्रवार को गांव सिरजेपुर के प्रधान के साथ ग्रामीण उपजिलाधिकारी से मिले। उन्होंने चांदपुर क्षेत्र के लोगों पर उनकी जमीन पर कब्जा करके प्लेज लगा देने की शिकायत की है। उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने सोमवार को मौके पर जाकर स्थिति को देखने की बात कही है।
उल्लेखनीय है कि मवाना तहसील की खादर सीमा बिजनौर जनपद की चांदपुर और अमरोहा के तहसील धनौरा क्षेत्र से लगी हुई है। हर वर्ष गंगा अपना रुख बदल देती है। जिससे खादर में जमीन की स्थिति भी बदल जाती है। कभी गंगा मवाना तहसील क्षेत्र की भूमि पर तो कभी धनौरा और चांदपुर क्षेत्र की भूमि पर बहती है। जिस भूमि को गंगा छोड़ती है उस पर दबंग कब्जा करके फसल की बुआई कर जाती है। खादर में भूमाफिया का बोलबाला है। एक दशक पूर्व तक तहसील प्रशासन इन खादर की भूमि पर फसल पैदा करने वाले भूमाफिया से जुर्माने के रूप में लाखों रुपये वसूलता था। हालांकि एक दशक यह बंद है। जिससे राजस्व की हानि तो हुई परंतु भूमाफिया की पौ बारह है।
विज्ञापन

वहीं, बीते वर्षों में खादर में जमीन पर कब्जे को लेकर संघर्ष बढ़ा है। बीते वर्ष भी खादर में जमीन को लेकर हुए संघर्ष में फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। इस बार फिर से ये हालात पैदा होने लगे हैं। कई बार सीमांकन की बात आई है परंतु आज तक सीमांकन नहीं होने से जमीन को लेकर विवाद ज्यों का त्यों है। आज गांव सिरजेपुर के ग्राम प्रधान ब्रह्म सिंह के साथ खादर क्षेत्र के लोग उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव से मिले। उन्होंने उपजिलाधिकारी को बताया कि चांदपुर क्षेत्र के लोगों ने खादर में उनकी जमीनों पर कब्जा कर प्लेज लगा ली है। उन्होंने एसडीएम से उनकी जमीन वापस दिलाए जाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी ने सोमवार को मौके पर जाकर स्थिति देख कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। खादर के लोगों में ब्रह्मपाल सिंह, सुरेंद्र, तिलकराम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमाफिया का हजारों एकड़ जमीन पर कब्जा
खादर में भूमाफिया के आतंक का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि लगभग डेढ़ दशक पूर्व खादर में हजारों एकड़ जमीन पर बोई गेहूं की फसल से जुर्माना वसूली के लिए गए तत्कालीन उपजिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह पर बिजनौर जनपद का भूमाफिया पुलिस की मौजूदगी में जानलेवा हमला कर चुका है। इसके बाद से खादर की जमीन पर तहसील प्रशासन की पकड़ ढ़ीली होती चली गई। अब खादर की हजारों एकड़ जमीन पर भूमाफिया लाखों रुपये की गेहूं और गन्ने की फसल पैदा कर रहे हैं।
मुख्य बातें
ग्राम सिरजेपुर के प्रधान ने ग्रामीणों के साथ एसडीएम से मुलाकात करके शिकायत की
गंगा का रुख बदलने से प्रभावित होते हैं खादर के हालात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed