फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   संत जोजफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में विदाई समारोह का आयोजन

संत जोजफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में विदाई समारोह का आयोजन

Thu, 22 Feb 2018 08:52 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
संत जोजफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में विदाई समारोह का आयोजन
सरधना।
विज्ञापन

संत जोसफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बृृृहस्पतिवार को बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं के सम्मान में जूनियर्स छात्राओं ने विदाई समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर छात्राओं ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति की चेयरपर्सन सिस्टर मैरीना एवं सेंट बीएड कॉलेज की पूर्व प्राचार्य शिमला, सिस्टर ऐन्न सुपीरियर सिस्टर माइकल, प्राचार्य सिस्टर क्रिस्टीना ने संयुक्त रूप से मिलकर दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस मौके पर सारिका भाटिया को मिस संत जोसफ्स चुना गया। प्रथम रनअर सानिया, द्वितीय रनरअप कीर्ति त्यागी चुनी र्गइं। बेस्ट इस्माईल फरहीन तथा ऑल राउंडर सानिया जाकिर रहीं। अनुशासन मोनिका शर्मा, राजेंद्र सिंह, कला मंच सज्जा मनु, कैटवॉक स्पर्द्धा में मेहंदी चुनी गईं। वहीं, सारिका भाटिया हैडगर्ल एवं मिस संत जोसफ्स चुनीं। इस मौके पर पूनम निखिल के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें निशा सैनी, अफरीन, सिस्टर विनीता, प्रियंका, मनीषा, कीर्ति सोम, आरती शर्मा, सना बुशरा, शहनुमा, पिंकी, गुलफ्सा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिवा भारद्वाज, शिवानी प्रजापति, डॉ. अंजली मित्तल ने मंच संचालन किया। सिस्टर क्रिस्टीना ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्राचार्य सिस्टर क्रिस्टीना, डॉ. महिमा शर्मा, डॉ. महेश पालीवाल, अर्चना विश्नोई, डॉ. सुषमा, डॉ. विदुषी, डॉ. शुचि प्रकाश, डॉ. निमिषा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

मुख्य बातें
सानिया प्रथम, कीर्ति त्यागी द्वितीय रनरअप रहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed