{"_id":"5a86d5784f1c1bc83b8b72b1","slug":"151878612110-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का पारितोषिक वितरण समारोह के साथ समापन।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का पारितोषिक वितरण समारोह के साथ समापन।
Updated Fri, 16 Feb 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। एएसपीजी कॉलेज में चल रहे वार्षिक खेलकूद, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक तथा एनएसएस शिविर का समापन पारितोषिक वितरण के साथ हुआ। सत्र 2017-18 की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की चैपिंयनशिप विज्ञान संकाय को दी गई।
समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्राचार्य डा. अतुल कुमार गोयल ने अतिथियों को बैज लगाकर स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनमोहक छटा बिखेरी।
प्रो. दुलीचंद महला ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता तथा प्रो. अमरीता कुमारी ने सात दिवसीय एनएसएस शिविर की आख्या प्रस्तुत की। समारोह में साहित्यिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता के तहत कबड्डी, बास्केटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबिल टेनस, एथलेटिक्स के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। सत्र 2017-18 की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की चैपिंयनशिप विज्ञान संकाय को दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद गुप्ता ने की तथा संचालन डा. रक्षा गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में प्रबंधक दीपक कुमार, भूपेंद्र कुमार त्यागी, आदित्य कुमार गोयल अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।