फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विहिप के प्रांत संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र महाराज ने दी चेतावनी कि प्रशासन हटवाए मंदिर से अवैध कब्जा।

विहिप के प्रांत संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र महाराज ने दी चेतावनी कि प्रशासन हटवाए मंदिर से अवैध कब्जा।

Wed, 07 Feb 2018 06:52 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
विहिप के प्रांत संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र महाराज ने दी चेतावनी कि प्रशासन हटवाए मंदिर से अवैध कब्जा।
मवाना।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र महाराज ने चेतावनी दी कि प्रशासन फरवरी में बामनी वाले मंदिर से अवैध कब्जा हटवाए, नहीं तो मार्च में विहिप एवं हिंदू संगठनों द्वारा अवैध कब्जे को स्वयं हटवा दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर सत्ता के दबाव में भी काम करने का आरोप लगाया।
विहिप के प्रांत संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र महाराज ने कार्यकर्ताओं के साथ हस्तिनापुर रोड स्थित बामनी वाले मंदिर तथा सिद्धपीठ बाबा मोहनराम का भ्रमण कर मंदिर परिसर में अवैध रूप से लगाई जा रही टाइल्स फैक्ट्री आदि को देखा। इसके बाद वे उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव से भी मिले तथा उनको फरवरी में ही उक्त अवैध कब्जे को मंदिर परिसर से हटवाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने विहिप नेता अमर रस्तोगी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि देखने में आ रहा है कि कुछ लोग पूर्व की सपा सरकार में विभिन्न दायित्वों पर रहते मंदिर आदि की जमीनों को कब्जाने का कार्य कर रहे थे। वहीं लोग आज भी गोशाला एवं मंदिरों की जमीनों पर अवैध कब्जा कर अपना हित साधने में लगे हैं। उन्होंने मंदिर परिसर में लगाई जा रही टाइल्स फैक्ट्री के संबंध में कहा कि कुछ भूमाफिया ने कब्जा करके यह कार्य किया है। इसका विरोध करने वाले भक्तों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। सुदर्शन चक्र महाराज ने बताया कि उन्होंने पुलिस-प्रशासन को चेतावनी दी थी। लगता है कि पुलिस-प्रशासन सत्ता के दबाव में काम कर रहा है। वहीं, विहिप किसी को भी मंदिर आदि की भूमि कब्जाने नहीं देगी। चाहे वह किसी पार्टी से तथा सत्ता पक्ष से ही क्यों न हो। इस समय प्रदेश में योगी की सरकार है। जिन्होंने स्वयं मंदिरों की सुरक्षा का वचन दिया हुआ है। मुख्यमंत्री के आदेश हैं कि ऐसे भूमाफिया को चिह्नित करके उन पर कार्रवाई करें। उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस-प्रशासन इसी माह मंदिर की भूमि को कब्जामुक्त कराकर तथा वहां भजन कीर्तन होने दे। नहीं तो विहिप मार्च में आंदोलन कर स्वयं मंदिर की भूमि को कब्जामुक्त करा देगी। इस मौके पर विहिप के जिलाध्यक्ष अमर रस्तोगी, चंदन कुमार, योगेंद्र मुनीम, अमल खटीक, गौरव चौधरी, सौरभ शर्मा, आशु त्यागी, विदित रस्तोगी, गगन सोम, शिखर दुबलिश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
विहिप के प्रांत संगठन मंत्री ने एसडीएम से मिलकर दी चेतावनी
बामनी वाले मंदिर में टाइल्स फैक्ट्री संचालित किए जाने पर जताया विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed