फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आखिर तहरीर फाडने के आरोप वाले दरोगा का स्थानातंरण हो ही गया।

आखिर तहरीर फाडने के आरोप वाले दरोगा का स्थानातंरण हो ही गया।

Sun, 04 Feb 2018 10:33 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
आखिर तहरीर फाडने के आरोप वाले दरोगा का स्थानातंरण हो ही गया।

विज्ञापन
तहरीर फाड़ने वाले दरोगा का स्थानांतरण
मवाना। चार दिन पूर्व थाने में तहरीर लेकर गए छात्र की तहरीर फाड़ने के आरोप में दरोगा का स्थानांतरण हो गया है।
फलावदा रोड निवासी कक्षा 9 के छात्र सागर शर्मा पुत्र मूलचंद शर्मा के साथ फलावदा चौराहे पर कुछ युवकों ने पिटाई कर दी थी। इस मामले में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने थाने पर जमकर हंगामा किया था तथा मार्ग जाम करने का भी प्रयास किया था।
हंगामा कर रहे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि जब छात्र सागर थाने में तहरीर लेकर गया तो दरोगा गवेंद्र पाल ने उसकी तहरीर फाड़ दी थी तथा उसको धमकाया था। इस मामले में थाना प्रभारी परविंदर पाल सिंह ने बामुश्किल लोगाें को समझा बुझाकर शांत किया था। बाद में तहरीर के आधार पर 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई थी। लेकिन सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के गुस्से का कहर दरोगा गवेंद्रपाल पर ट्रांसफर के रुप में फूटा। तीन दिन में ही उनका स्थानातंरण मवाना से भावनपुर थाने के लिए कर दिया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी परविंदरपाल सिंह ने स्थानातंरण की पुष्टि की है। इस संबंध में दरोगा गवेंद्रपाल का कहना है कि स्थानांतरण रूटीन विभागीय प्रक्रिया है। तहरीर फाड़ने वाले मामले से इसका कोई संबंध नहीं है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी।
विज्ञापन


सुसरालियों पर मारपीट का आरोप
मवाना। गौतमबुद्ध नगर के गांव रघुपुर निवासी अवधेश त्यागी ने बहन के ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। गौतम बुद्धनगर के गांव रघुपुर निवासी अवधेश त्यागी पुत्र सुभाष चंद त्यागी ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसकी बहन की शादी गांव मवाना खुर्द में हुई है। बहन के ससुराल वाले उसको परेशान करते हैं। बहन के कहने पर वह तथा उसके पिता आज बहन से मिलने उसकी ससुराल गांव मवाना खुर्द आए थे। बातचीत कर जैसे ही वे घर से बाहर निकले तो ससुराल वालों ने उसके सिर र्में इंट मारकर घायल कर दिया। उन्होंने बहन के ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। घायल को पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। थाना प्रभारी परविंदरपाल सिंह का कहना है कि जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed