फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पौधा रोपण किया

पौधा रोपण किया

Sun, 04 Feb 2018 09:12 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
पौधा रोपण किया
खरखौदा। शहर की सटी कांशीराम कॉलोनी में नागरिक सुरक्षा कोर के नेतृत्व में पार्क में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष प्रमोद गौतम ने नागरिक सुरक्षा कोर का कार्य समझाया। उन्होंने बताया कि यदि यह कोर पुलिस की समय-समय पर सहायता करें तो अपराध पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। इस कोर को विभिन्न धार्मिक पर्वों पर पुलिस का सहयोग करना चाहिए। शांति व्यवस्था बहाल करने में पुलिस का सहयोग करना चाहिए। नागरिक सुरक्षा कोर के पदाधिकारियों से पुलिस ने कांशीराम कॉलोनी एवं लोहियानगर में प्रत्येक नागरिक का सत्यापन करने में सहायता करने की मांग की। वहीं, जल्द ही नागरिक सुरक्षा कोर के सदस्यों द्वारा कई मामलों में पुलिस का सहयोग करने की भी सरहाना की। वहीं, बाद में सुरक्षा कोर के पदाधिकारियों और थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से पार्क में पौधरोपण किया। यहां सभासद अदरीश, डा. गलेंद्र शर्मा, अजीत सिंह, अजय भटनागर, तजिंदर सिंह, नीरज भटनागर, विनोद मदान, सीमा सिंह, हरप्रीत सिंह, राजेश, बबीता, देवेंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed