फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एमडीए की यह कैसी सील, हाईवे पर सील के बाद भी चल रहा काम

एमडीए की यह कैसी सील, हाईवे पर सील के बाद भी चल रहा काम

Sat, 03 Feb 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
एमडीए की यह कैसी सील, हाईवे पर सील के बाद भी चल रहा काम
मोदीपुरम। हाईवे पर निर्माणाधीन बिल्डिंग पर लगाई गई सील के बाद भी लगातार निर्माण चल रहा है। इस मामले की शिकायत एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को एमडीए वीसी और कमिश्नर से की है।
विज्ञापन

हाईवे स्थित दुल्हैडा चुंगी के पास 500 मीटर जमीन पर चार मंजिल इमारत का निर्माण चल रहा है। यह निर्माण कार्य बिना एमडीए की अनुमति के किया जा रहा है। अवैध निर्माण की शिकायत दुल्हैड़ा निवासी राजू चौहान ने एमडीए वीसी और कमिश्रर से की थी। इसके बाद 30 जनवरी को एमडीए की टीम ने सील लगा दी थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि सील लगने के बाद भी रात में निर्माण कार्य चल रहा है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को राजू चौहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कमिश्नर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि एमडीए अधिकारियों की मिलीभगत से काम चल रहा है। कमिश्नर ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एमडीए तहसीलदार मनोज कुमार का कहना है कि यदि सील लगने के बाद भी निर्माण चल रहा है तो यह गलत है। इस संबंध में शनिवार को पल्लवपुरम थाने को पत्र भेजकर निर्माण कार्य रुकवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed