फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट, खुले आम हो रहे डबल मर्डर: अतुल प्रधान

प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट, खुले आम हो रहे डबल मर्डर: अतुल प्रधान

Thu, 01 Feb 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट, खुले आम हो रहे डबल मर्डर: अतुल प्रधान
दौराला।
विज्ञापन

कैली गांव पहुंचने पर सपा नेता अतुल प्रधान का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस अवसर पर अतुल प्रधान ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार ने किसान, मजदूर को अपनी नीतियों से मुसीबत में डाल दिया है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। खुलेआम डबल मर्डर जैसी घटनाएं हो रही हैं और उनका वीडियो पूरा देश देख रहा है। अभी तक आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ सकी है। रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं। केंद्र सरकार द्वारा पेश बजट मध्यम वर्ग के लिए मुसीबत है। राजस्थान और बंगाल उपचुनाव में जिस तरह के नतीजे आए हैं। वहां के लोग भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में आए हैं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा मजदूरों और किसानों की लड़ाई लड़ते आए हैं और आगे भी इसी तरह लड़ते रहेंगे। उन पर जिस तरह से एक के बाद एक फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं। उससे वह डरने वाले नहीं हैं। मजबूती के साथ अखिलेश यादव के नेतृत्व में लड़ाई लड़ते रहेंगे।
मुख्य बातें
कैली पहुंचने पर अतुल प्रधान का स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed