{"_id":"5a7342a04f1c1b1d368b7f46","slug":"15175033435-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरव गुप्ता बने लावड़ व्यापार संघ के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरव गुप्ता बने लावड़ व्यापार संघ के अध्यक्ष
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावड़।
व्यापार संघ के अध्यक्ष पद पर बृहस्पतिवार को व्यापारियों एवं मार्गदर्शक मंडल की सहमति से गौरव गुप्ता को अध्यक्ष चुन लिया गया। इसके बाद व्यापारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर ढोल-नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया।
सैनी प्लाजा में व्यापार संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव होना था। इसके लिए तीनों प्रत्याशी गौरव गुप्ता, मोहित कौशिक, रामानंद विल्टोरिया समेत सैकड़ों व्यापारी पहुंच गए। इस दौरान तीनों प्रत्याशियों ने व्यापारियों के सामने अपनी-अपनी राय रखी। प्रत्याशी रामानंद ने गौरव गुप्ता को समर्थन दे दिया। जिस पर चुनाव और रोमांचक हो गया। चुनाव में गौरव गुप्ता का पक्ष मजबूत देख मोहित पक्ष बौखला गया और वॉक आउट कर गया। जिस पर सैकड़ों व्यापारियों और मार्ग दर्शक मंडल ने गौरव गुप्ता को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया। गौरव गुप्ता के अध्यक्ष बनने के बाद व्यापारियों ने एक-दूसरे मिठाई खिलाकर बधाई दी और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। गौरव गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के हित में कार्य किया जाएगा। किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने जल्द ही कार्यकारिणी बनाकर घोषणा की जाएगी। यहां हंगामे की आशंका के चलते पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान नायाब रिजवी, चिरंजीव सैनी, कुलदीप सैनी, नौशाद, महेश, डॉ. सुनील, सोमपाल, मितेश, चंद्रपाल, देव कुमार, विपिन, हिमांशु, हाजी खुर्शीद, रियासत, डा. जयपाल, सादिक, कमल, प्रदीप, अनुज, वैभव, अरुण, मनीष आदि मौजूद रहे।
मुख्य बातें
व्यापार संघ अध्यक्ष पद पर चुनाव में एक ने दिया समर्थन, दूसरे ने किया वॉकआउट
हंगामे की आशंका के चलते पुलिस तैनात किया