फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दिन में शीतलहर से छूटी कंपकंपी, पारा चढ़ा

दिन में शीतलहर से छूटी कंपकंपी, पारा चढ़ा

Thu, 25 Jan 2018 02:53 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
दिन में शीतलहर से छूटी कंपकंपी, पारा चढ़ा
मोदीपुरम। बारिश के बाद दिन और रात का तापमान भले ही बढ़ गया हो। लेकिन शीतलहर कंपकंपी छुड़ा रही है। शाम को ठंड का असर और बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिकों ने 24 घंटे तक कोहरे छाने की चेतावनी दी है। इसके बाद फिर मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में हुई मंगलवार को हुई बारिश और हल्की ओलावृष्टि ने ठंड को फिर से बढ़ा दिया है। दिन के तापमान में 2.5 डिग्री और रात के तापमान में .9 डिग्री की बढ़ोतरी होने के बावजूद भी ठंड का असर कम नहीं था। बादलों और सूरज के बीच आंख मिचौली चलती रही। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 94 व न्यूनतम 58 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन में हवा 8-10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बृहस्पतिवार सुबह फिर से कोहरा छाएगा। कोहरे का असर दो दिन तक रहेगा। इसके बाद दोपहर में धूप निकलने से थोड़ी राहत रहेगी। आगामी 72 घंटे में दिन का तापमान 20 डिग्री पार कर जाएगा। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि जनवरी सीजन की यह आखिरी बारिश थी। अब मौसम आगे साफ रहेगा। फरवरी में अगर बारिश का सिस्टम बनता है तो वह और अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed