फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बूथ व सेक्टर को मजबूत बनाने पर दे जोर---शिवकुमार राणा

बूथ व सेक्टर को मजबूत बनाने पर दे जोर---शिवकुमार राणा

Fri, 19 Jan 2018 07:36 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
बूथ व सेक्टर को मजबूत बनाने पर दे जोर---शिवकुमार राणा
लावड़।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अभी से ही कमर कसनी शुरू कर दी है। इसके लिए बूथ एवं सेक्टरों को मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है। शुक्रवार को कस्बे में आयोजित भाजपा की बैठक में इसी विषय पर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें बूथ एवं सेक्टरों को मजबूत बनाने की जरूरत है। इसके लिए बूथ लेवल के साथ-साथ सेक्टरों पर भी मीटिंग की जाए तथा अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को पार्टी से जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि देश में जब से भाजपा की मोदी सरकार आई है तब से अर्थव्यवस्था काफी मजबूत हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम पर जोर देते हुए कहा कि सभी अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम सुनें तथा आपस में इसको लेकर चर्चा करें। साथ ही 25 फरवरी को राष्ट्रोदय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए। मंडल अध्यक्ष अमरपाल सैनी ने कहा 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की सरकार केंद्र में दोबारा से सरकार बनाएगी। इसके लिए हमें एकजुट होकर मजबूती से कार्य करने होंगे। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन महकार सैनी, यादराम, रामभूल, पंडित चंद्रकांत शर्मा, रामानंद, संजय गुप्ता, अजय जैन, भूसी ग्रोवर, चंद्रपाल, सतीश, डॉ. गुलचंद, सुंदर लाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed