फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कर सक्रांति पर्व मनाया।

कर सक्रांति पर्व मनाया।

Sun, 14 Jan 2018 09:32 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
कर सक्रांति पर्व मनाया।
हस्तिनापुर। सिख धर्म के दसवें पातशाह गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर चल रहे कार्यक्रम में रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ननकाना साहिब लतीफपुर में उमड़ी भीड़ को रागी जत्थों ने शबद कीर्तन करके संगतों ने निहाल किया। वहीं, विशाल लंगर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत गुरुद्वारा साहिब में दो दिन पूर्व रखे गए अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता का भोग पड़ने के साथ की गई। गुरुद्वारा साहिब परिसर में सजे विशाल कीर्तन दरबार में रागी जत्था ने गुरुवाणी और सिखों की देश धर्म की रक्षा का गुणगान किया। संगत को निहाल करते हुए गुरु गोविंद सिंह जी की वीरता का बखान किया। उन्होंने कहा कि सतगुरु गोविंद सिंह जी ने विदेशी ताकतों को देश से बाहर निकालने में पूरा जीवन लगा दिया। उन्होंने देश धर्म की रक्षा के लिए आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थापना की। गुरुद्वारा मुख्य ग्रंथी ज्ञानी अर्जुन सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी को आगे आकर देश धर्म की रक्षा करनी चाहिए। इतना ही नहीं गुुरुओं के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सज्जन सिंह, कोषाध्यक्ष अर्जु्न सिंह, इंद्र सिंह, पूरन सिंह, सांवल सिंह, जीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


लाइनमैन करंट लगने से घायल
हस्तिनापुर। गंगा किनारे खादर क्षेत्र के बाबा मुख्तयार सिंह के डेरे के समीप तटबंध के निकट विद्युत लाइन पर काम कर रहे बहसूमा क्षेत्र के ग्राम रामराज निवासी कंवरपाल पुत्र जगराम को विद्युत करंट लग गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसे मेरठ स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यह क्षेत्र कुन्हैड़ा विद्युत क्षेत्र में आता है। यहां के विद्युत अवर अभियंता महेंद्र सिंह का कहना है कि घायल युवक का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक सोम ने सांत्वना दी
फलावदा। ग्राम बातनौर निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी 72 वर्षीय धर्मसिंह सैनी का बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनकी आरिष्टी में पहुंचकर सरधना विधायक ठाकुर संगीत सोम ने परिजनों को सांत्वना दी। यहां भाजपा नेताओं का दिनभर जमावड़ा लगा रहा। सांत्वना देने वालों में लावड़ के पूर्व चेयरमैन महकार सैनी, अमरपाल सैनी, अमरजीत जाखड़ पिलौना, अरविंद कुमार सैनी, अशोक कुमार सैनी पूर्व भाजपा नगराध्यक्ष, हर्षवर्धन बिश्नोई, लाल सिंह सैनी, मुरारी लाल आर्य, यशपाल गुर्जर, महेश गुर्जर, रविंद्र सैनी, विकास पाल, संदीप प्रधान, आदेश सैनी ग्राम प्रधान बातनौर, पूर्व प्रधान किरण सिंह सैनी, सतपाल सिंह आदि क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed