फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दौराला के वार्ड 12 में तालाब के पानी से रास्तो व घरो में भरा पानी

दौराला के वार्ड 12 में तालाब के पानी से रास्तो व घरो में भरा पानी

Sun, 14 Jan 2018 09:00 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
दौराला के वार्ड 12 में तालाब के पानी से रास्तो व घरो में भरा पानी
दौराला।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड 12 स्थित तालाब की सफाई नहीं होने पर रास्ते में भर गया है। इतना ही नहीं तालाब का गंदा पानी कई घरों में भी घुस गया है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस समस्या को लेकर सभासद पति ने अवर अभियंता को मौके पर बुलाकर स्थिति दिखाई तथा तालाब की सफाई कराने की मांग की है।

कस्बे के वार्ड 12 की सभासद तनु चौधरी के पति सूरज अहलावत ने रविवार को वार्ड स्थित तालाब का पानी रास्तों में भर जाने पर नगर पंचायत के अवर अभियंता जयपाल सिंह को बुलाया। उन्होंने पानी की निकासी और तालाब की सफाई कराने के लिए कहा। इस दौरान लोगों ने बताया कि तालाब की सफाई काफी समय से नहीं हुई है। जिस कारण तालाब गंदगी से अटा पड़ा है। तालाब ओवरफ्लो होकर इसका पानी न केवल रास्तो में भरा है बल्कि कुछ घरों में भी घुस गया है। रास्ते में हुए जलभराव से काफी परेशानी हो रही है। गंदगी के चलते बीमारी का खतरा बना हुआ है। इस पर अवर अभियंता ने एक सप्ताह में एस्टीमेट तैयार करने की बात कही। जल्द ही तालाब के पानी की निकासी और इसकी सफाई कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान चेयरमैन रविंद्र अहलावत, चन्द्रस्वामी, मनोज भारद्वाज, भारत भारद्वाज, रामवीर नंबरदार, सैंदर, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
तालाब से हो रहे जलभराव को लेकर दर्ज कराई शिकायत
गंदगी के कारण ग्रामीणों में बीमारी फैलने का खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed