{"_id":"5a5a29034f1c1bf5408b4aa1","slug":"1515858361111-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन किसानों की 11 बीघा गन्ने की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन किसानों की 11 बीघा गन्ने की फसल जली
Updated Sat, 13 Jan 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। ग्राम पांची में शनिवार को ईख केखेत में पत्ती जलाते समय अचानक आग भड़क गई। इससे आग बराबर के खेत में पहुंच गई। जिससे तीन किसानों की 11 बीघा ईख फुंक गई। हालांकि ग्रामीणों ने कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया।
गांव पांची निवासी किसान ज्ञानप्रकाश पुत्र टुक्कीराम दोपहर में अपने गन्ने के खेत में पत्ती जला रहा था। इस दौरान अचानक आग भड़क गई और आग बराबर में गांव कैली निवासी किसान सिंटू पुत्र सतीश त्यागी और जयप्रकाश पुत्र अतर सिंह की ईख में पहुंच गई। इसकी जानकारी पाकर गांव कैली एवं पांची के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तथा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ज्ञानप्रकाश और सिंटू की तीन-तीन बीघा तथा जयप्रकाश की करीब पांच बीघा ईख जलकर नष्ट हो गई।