फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गुरुकुल प्रभात आश्रम में एक दिवसीय संगोष्ठी संपन्न

गुरुकुल प्रभात आश्रम में एक दिवसीय संगोष्ठी संपन्न

Sat, 13 Jan 2018 08:21 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
गुरुकुल प्रभात आश्रम में एक दिवसीय संगोष्ठी संपन्न
जानीखुर्द।
विज्ञापन

गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी में स्वामी समर्पणानंद वैदिक शोध संस्थान द्वारा शनिवार को एक दिवसीय वैदिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विषय उपनिषदों में विविध विद्याएं रहा। गोष्ठी में प्रदेश सहित अन्य राज्यों से आये विद्वानों ने हिस्सा लिया।

गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी में आयोजित एक दिवसीय वैदिक संगोष्ठी का शुभारंभ आश्रम के ब्रह्मचारियों द्वारा सरस्वती वंदना और वैदिक गीत से किया गया। इसके बाद संगोष्ठी में आए विद्वानों का ब्रह्मचारियों ने वैदिक रीति से स्वागत किया। गोष्ठी में राजश्वेर प्रसाद मिश्र ने शोध पढ़ते हुए उपनिषद् में विवेचित लगभग विद्याओं का परिचय प्रस्तुत किया। जिसमें मधु विद्वाया, दहरविद्वाया, पंचाग्निविद्वया आदि प्रमुख हैं। प्रोफेसर कन्हैयालाल पाराशर ने अपने शोध में आधुनिक विज्ञान पर प्रकाश डाला। ललित कुमार गौड़ ने उपनिषदों में भेदाभेद उपासना का वर्णन किया। दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर शारदा शर्मा ने ब्रह्मविद्वाया प्राप्ति के साधनों पर प्रकाश डाला। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर मान सिंह ने उपनिषद् का व्यापक अर्थ समझाया। गोष्ठी में दिल्ली, लखनऊ, आगरा , कुरुक्षेत्र, मेरठ, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़ आदि से आए विद्वानों और छात्रों ने शोध प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में गुरुकुल प्रभात आश्रम के कुलाधिपति स्वामी विवेकानंद सरस्वती ने अपने संबोधन में संस्कृत भाषा को विश्व की सर्वोत्तम भाषा बताते हुए कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन आदि देेशों में संस्कृत भाषा के लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed