{"_id":"5a591df74f1c1bfa408b4816","slug":"151578999617-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन व रात के तापमान में हुई बढौतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन व रात के तापमान में हुई बढौतरी
Updated Sat, 13 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। मौसम में लगातार बदलाव जारी है। तेज धूप के कारण पारा बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह आसमान पर हल्के बादल छाए रहे, मगर उसके बाद धूप निकल गई। दिनभर निकली धूप और हवा शांत होने के कारण तापमान में वृद्धि हो गई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 23.0 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 85 और न्यूनतम 38 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा में दिन के तापमान में .2 डिग्री व रात के तापमान में .8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी मौसम ऐसे ही बना रहेगा। 14 जनवरी के बाद मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन