{"_id":"5cbe2a9ebdec22143b6f29b4","slug":"151555966622-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर से बाइक टकराने पर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर से बाइक टकराने पर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्थर से बाइक टकराने पर युवक की मौत
फलावदा(मेरठ)। विवाह समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक सड़क किनारे पड़े पत्थर से टकरा गए। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक को अस्पताल में भर्ती काया गया है। पुलिस के अनुसार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रयागराज के थाना नयापुरा कलेजी के गंगागंज निवासी मुन्ना लाल 25 वर्षीय पुत्र जय कुशवाह मवाना रोड सैनी गांव स्थित स्थित पेपर मिल में नौकरी करता था। परिजनों के अनुसार जय अपने साथियों के साथ मोजीपुरा गांव में सुधीर की शादी में आया था। सुधीर की बारात रविवार शाम मोजीपुरा से गांव कैलावड़ा गई थी। जय अपने साथी अशोक निवासी रसूलपुर औरंगाबाद थाना भावनपुर के साथ शादी समारोह में शामिल होकर रात के समय वापस मोजीपुरा लौट रहा था। फलावदा-खतौली मार्ग पर ईट भट्टे के समीप उनकी बाइक सड़क किनारे पड़े बड़े पत्थर से टकरा गई। जिसमें जय और अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस दोनों घायलों को चिकित्सक के पास लेकर पहुंची। गंभीर हालत देख डॉक्टर ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जहां रास्ते में जय की मौत हो गई। जबकि उसके साथी अशोक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी करतार सिंह के मुताबिक जय के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। जय ने हेलमेट नहीं पहना था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।