फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कई राज्यों की पुलिस के लिए चुनौती बना बदन सिंह बद्दो

कई राज्यों की पुलिस के लिए चुनौती बना बदन सिंह बद्दो

Fri, 29 Mar 2019 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
कई राज्यों की पुलिस के लिए चुनौती बना बदन सिंह बद्दो
मेरठ। वेस्ट यूपी के कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो ने कई राज्यों की पुलिस को चुनौती दे दी है। उम्रकैद की सजा काट रहा बद्दो की गिरफ्तारी पुलिस और एसटीएफ के लिए आसान नहीं है। बद्दो पूर्व में भी कई राज्यों की पुलिस के लिए चुनौती बना था। लेकिन जिस तरह से बृहस्पतिवार को कुख्यात फरार हुआ, उसमें पूरी प्लानिंग से वारदात हुई। क्योंकि मेरठ जोन के नौ जिलों का फोर्स सिवाया टोल प्लाजा पर पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा में लगा था। अलर्ट तो था, लेकिन वाहनों की चेकिंग इसलिए नहीं की गई, क्योंकि कार्यकर्ताओं को परेशानी न हो।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मार्च 2010 में दिल्ली में चर्चित शूटआउट केस में बदन सिंह बद्दो का नाम सामने आया था। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस का कहना था कि बद्दो पर आरोप थे कि साउथ दिल्ली में धमकी देकर कई विवादित कोठियां खाली कराईं। जिसके बाद दिल्ली की स्पेशल सेल और यूपी एसटीएफ ने जाल बिछा रहा था। उस समय उसका मूवमेंट दिल्ली और पंजाब में था। 2012 में एसटीएफ मेरठ के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव ने उसे टीम के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

दिल्ली से गिरफ्तारी के बाद जब बद्दो को लालकुर्ती थाने में लाया गया तो शहर के कई बड़े कारोबारी और सफेदपोशों का थाने में जमावड़ा लग गया था। उस समय उस पर डेढ़ लाख रुपये का इनाम था। एक लाख रुपये यूपी पुलिस और 50 हजार रुपये का इनाम दिल्ली पुलिस की तरफ से घोषित था। नोएडा के कई बड़े कारोबारियों ने भी दिल्ली पुलिस के उच्च अधिकारियों से उस समय शिकायत की थी बद्दो ने लगातार अवैध तरीके से संपत्ति पर कब्जा कर लिया। बद्दो जेल गया तो उस पर फिर से साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगा। इससे पहले मेरठ में वकील शैलेंद्र सिंह के हत्याकांड का आरोप उस पर था। इस मर्डर के बाद मेरठ के वकीलों ने भारी विरोध प्रदर्शन किए थे। पुलिस का कहना है कि लालकुर्ती क्षेत्र में केबिल कारोबारी पवित्र मैत्रेय की हत्या कराने का आरोप भी बद्दो पर लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई राज्यों की पुलिस हुई अलर्ट
बद्दो के फरार होने के बाद मेरठ पुलिस के अलावा गाजियाबाद, फरूखाबाद, दिल्ली पुलिस भी अलर्ट हो गई। पुलिस को अंदेशा है कि बद्दो हत्या भी करा सकता है। जिसके बाद मामला डीजीपी तक पहुंचा तो नोएडा और मेरठ यूनिट की एसटीएफ ने भी जाल बिछा दिया।

सीएम भाषण दे रहे थे, बद्दो फरार हो गया
पुलिस के अनुसार बद्दो बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11:45 बजे फरार हुआ। उस समय मुख्यमंत्री रैली में कानून व्यवस्था पर भाषण दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। अपराधी या तो जेल में हैं या फिर राम नाम सत्य है की यात्रा पर निकल गए। बद्दो की फरारी में रैली का भी फायदा मिला। पूरे जोन की फोर्स मोदी की जनसभा में लगी थी। ऐसे में शहर में चेकिंग भी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed