{"_id":"5a5370be4f1c1b36198b57a8","slug":"15154179654-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों व छात्रों को सम्मानित किया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों व छात्रों को सम्मानित किया।
Updated Mon, 08 Jan 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित समारोह में प्रधानाचार्य, दो शिक्षकों एवं एक छात्र को सम्मानित किया गया। कॉलेज प्रबंधक अजय सिंह ने प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार एवं शिक्षक नेता नरेशपाल को सम्मानित किया। वहीं, डा. मेघराज सिंह एवं यूनियन बैंक प्रबंधक द्वारा शिक्षक संजीव कुमार तथा कक्षा 11 के छात्र बिलाल मंसूरी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रबंधक अजय सिंह ने कॉलेज के क्रियाकलापों पर विचार रखे। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने सभी का आभार जताया।
भाकियू का अनिश्चितकालीन तहसील धरना
मवाना। भारतीय किसान यूनियन की बैठक सोमवार को गांव मुबारिकपुर में तहसील अध्यक्ष नरेश चौधरी के आवास पर हुई। जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर 10 जनवरी से अनिश्चितकालीन तहसील धरना शुुरू करने का निर्णय किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा धरना चलता रहेगा। किसानों से अधिक से अधिक संख्या में धरने में पहुंचकर आह्वान किया।
ओवरलोड ट्रक पलटा
फलावदा। मवाना मार्ग स्थित ग्राम नंगला हरेरू के समीप सोमवार को गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलट गया। ग़नीमत रही की कोई उसकी ट्रक की चपेट में नहीं आया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस आए दिन मवाना रोड से गुजरने वाले ओवरलोड ट्रक के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके चलते अधिकारी ट्रक चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
निशुल्क जांच शिविर लगाया
फलावदा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डा. अमित भारती ने बताया कि 10 जनवरी को नंगला काटर में महात्मा सोमदत्त जी की याद में निशुल्क जांच शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर, कोलोस्ट्रोल, खून की जांच, आंख, कान गला, दांतों की जांच निशुल्क की जाएगी। शिविर का शुभारंभ फलावदा नगर पंचायत के चेयरमैन अब्दुस समद द्वारा किया जाएगा। शिविर में डॉ. राजन त्यागी, डॉ. मोहम्मद शालिम, डॉ. भोपाल सिंह राणा आदि चिकित्सक मौजूद रहेंगे।