{"_id":"5a536c0a4f1c1b44198b57a3","slug":"151541676120-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम प्रवर्तन कार्यालय के नहीं खुलने की शिकायत एसडीएम से की।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रम प्रवर्तन कार्यालय के नहीं खुलने की शिकायत एसडीएम से की।
Updated Mon, 08 Jan 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष के साथ व्यापारी रविवार को श्रम प्रवर्तन कार्यालय पहुंचे। वहां किसी के नहीं मिलने पर कार्यालय द्वारा जारी नोटिस की फोटो कापी चस्पा कर उपजिलाधिकारी के यहां शिकायत की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो एसोसिएशन जांच नहीं करने देगी।
संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष शैवाल दुबलिश के नेतृत्व में नोटिस मिलने वाले व्यापारी सुबह में श्रम प्रर्वतन कार्यालय पहुंचे। वहां काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी कार्यालय का ताला नहीं खुला तो व्यापारियों ने अपने नोटिसों की फोटो कापी कार्यालय पर चस्पा कर दी। इसके बाद ये सभी उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव से मिले तथा शिकायत की कि विभाग ने व्यापारियों को नोटिस जारी किए हुए हैं। जिनका आज अंतिम समय है। कई दिन से व्यापारी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कार्यालय पर कोई नहीं मिलता है। उपजिलाधिकारी ने श्रम प्रर्वतन अधिकारी विनय शंकर तिवारी को समय से कार्यालय में बैठने के निर्देश दिए। वहीं, एसोसिएशन ने उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि यदि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान तीन दिन में नहीं होता है तो एसोसिएशन के पदाधिकारी अधिकारियों को जांच नहीं करने देंगे। इसकी शिकायत सीएम, विधायक तथा जिले के आला अधिकारियों से भी की जाएगी। शैवाल दुबलिश के साथ इमरान इलाही, परवेज अंसारी, अक्षय शर्मा, सोनू, मांगेराम मित्तल, तुषार रस्तोगी, पल्लव गुप्ता, विनोद सैनी, मोहित दुबलिश, दीपक गुप्ता आदि थे। वहीं, श्रम प्रर्वतन अधिकारी विनय शंकर तिवारी ने बताया कि कार्यालय समय से नहीं खुलने का आरोप निराधार है। वरिष्ठ सहायक लिपिक की बीएलओ में ड्यूटी लगी है तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अधिक बुजुर्ग होने के कारण थोड़ी देर से पहुंचा था। उन्होंने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कर दिया गया है।
मुख्य बातें
श्रम प्रवर्तन कार्यालय बंद मिलने की शिकायत एसडीएम से की
नोटिस का जवाब देने की अंतिम तिथि होने के चलते पहुंचे थे व्यापारी