फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   व्यापारियों के हंगामे की बीच पांच घंटे गरजा बाहुबली

व्यापारियों के हंगामे की बीच पांच घंटे गरजा बाहुबली

Wed, 28 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों के हंगामे की बीच पांच घंटे गरजा बाहुबली
कैंट में हंगामे के बीच ध्वस्त किए अवैध निर्माण
विज्ञापन

मेरठ।
कैंट में मंगलवार को रक्षा संपदा विभाग की तरफ से अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही। बेगमपुल नाला रोड पर व्यापारियों ने विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। व्यापारियों ने 24 घंटे का समय मांगा, लेकिन रक्षा संपदा विभाग के अधिकारियों ने कोर्ट का आदेश होने की बात कहते हुए इंकार कर दिया। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया।
रक्षा संपदा अधिकारी भावना सिंह के मुताबिक हाल ही में न्यायालय ने बंगला नंबर 80, सर्वे नंबर 326, बंगला नंबर 118 ए, सर्वे नंबर 242, बंगला नंबर-7, सर्वे नंबर 142, बंगला नंबर 289, सर्वे नंबर 360-1, बंगला नंबर 243ए, सर्वे नंबर 258, बंगला नंबर 201, सर्वे नंबर 422 और सर्वे नंबर 256 कैंट में हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के आदेश दिए थे। मंगलवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कई थानों की पुलिस रक्षा संपदा विभाग में पहुंच गई। सुबह साढ़े दस बजे एएसपी कैंट सतपाल सिंह, एसीएम सदर, सीओ पंकज सिंह, रक्षा संपदा विभाग और कैंट बोर्ड की टीम सबसे पहले बेगमपुल नाला रोड पहुंची।
विज्ञापन

यहां पर एक दुकान को ध्वस्त करने के बाद टीम ने कन्फेक्शनरी की दुकान में ध्वस्तीकरण से पहले दुकानदार का सामान बाहर रखना शुरू किया तो व्यापारी एकत्र होने लगे। व्यापारियों ने अधिकारियों से कार्रवाई को गलत बताते हुए दुकानदार को सामान निकालने के लिए 24 घंटे का वक्त देने की मांग की। इस पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि कोर्ट के आदेश हैं कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। इसके बाद व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने व्यापारियों को हटाते हुए दुकानदार का सामान बाहर निकालकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कुछ ही देर में कैंट के बुलडोजर ने दुकान को ध्वस्त कर दिया। जिस वक्त यहां पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो रही थी, उस वक्त कैंट सीईओ आलोक गुप्ता बेगमपुल पर हुए कार्यों का शुभारंभ कर रहे थे। व्यापारियों ने उनसे मिलकर विरोध किया तो उन्होंने कह दिया कि ये मामला रक्षा संपदा विभाग का है। इसमें वे कुछ नहीं कर सकते। नाला रोड पर पर टीम ने चार दुकानों को ध्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने किया जमकर हंगामा
इसके बाद टीम ने सोफिया स्कूल के सामने रिहाइशी इलाके में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की तो महिलाओं ने हंगामा कर दिया। महिलाओं का कहना था कि उन्हें नियमानुसार नोटिस दिया जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इस पर एएसपी सतपाल सिंह ने रक्षा संपदा विभाग के अफसरों से इस बाबत पूछा तो उन्होंने बताया कि इन लोगों को कोर्ट केस की पूरी जानकारी है। इसके बाद टीम ने यहां ध्वस्तीकरण किया। यहां के बाद टीम भूसा मंडी पहुंची। यहां पर अवैध रूप से एक दीवार का निर्माण किया गया था, जिसको ध्वस्त कर दिया गया। रक्षा संपदा अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों के निर्माण पर कार्रवाई हुई उनमें सुरेश चंद्र, श्रीराम, बाबूराम, महेश कुमार और चांद शामिल हैं।

अगर गलत है तो ध्वस्त करा देंगे
इसके बाद टीम कैंट के बंगला नंबर-7 में पहुंची। रक्षा संपदा विभाग के अफसरों ने बताया कि ये बंगला भाजपा विधायक संगीत सोम के पास है। गार्डों ने उनके बाहर होने की बात कही तो रक्षा संपदा विभाग के अफसरों ने उनसे फोन पर बात की। रक्षा संपदा अधिकारियों के मुताबिक विधायक ने कहा कि वे बाहर हैं, अगर निर्माण गलत है, उसे वह आकर ध्वस्त करा देंगे। इसके बाद टीम यहां से निकल गई।




इन बंगलों के मामले में कोर्ट में थे। कोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। एक टीम ध्वस्त की गई जगहों की लगातार मॉनीटरिंग करेगी। भावना सिंह, रक्षा संपदा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed