फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लखनऊ बेसिक शिक्ष्रा निदेशालय के निर्देश हवा में उड़ा रहा विभाग

लखनऊ बेसिक शिक्ष्रा निदेशालय के निर्देश हवा में उड़ा रहा विभाग

Wed, 07 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ बेसिक शिक्ष्रा निदेशालय के निर्देश हवा में उड़ा रहा विभाग
बेसिक शिक्षा निदेशालय के निर्देश हवा में उड़ा रहा विभाग
विज्ञापन

मेरठ। लखनऊ बेसिक शिक्षा निदेशालय के निर्देशों को जिला बेसिक शिक्षा विभाग हवा में उड़ा रहा है। निदेशालय की ओर से सभी विभागों को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के चुनाव अथवा किसी प्रकार की सक्रियता पर रोक के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद भी दो ब्लाक में ब्लाक स्तर पर अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न करा दिए गए। वहीं एक पक्ष के जिलाध्यक्ष के दावेदार कमल सिंह ने चुनाव न रोकने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी पर न्यायालय में अवमानना वाद दायर करने की तैयारी कर ली है।

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ को लेकर दो पक्षों में दावेदारी को लेकर विवाद के बाद मामला लखनऊ न्यायालय में विचाराधीन है। लखनऊ बेसिक शिक्षा निदेशक रूबी सिंह ने मेरठ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी संघ के मामले में हस्तक्षेप न करने का पत्र जारी किया है। इसके बावजूद सोमवार को खरखौदा ब्लाक और मंगलवार को जानीखुर्द ब्लाक के नंगला जमालपुर स्थित बीआरसी पर कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न कराए गए। 5 से 17 मार्च तक होने वाले चुनावों में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने छुट्टी भी घोषित कर दी हैं। एक पक्ष के जिलाध्यक्ष पद के दावेदार कमल सिंह ने कहा कि मामले में प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार दिनेश प्रताप को भी अवगत करा दिया गया है। बुधवार को भी चुनाव हुए तो वो लखनऊ न्यायालय की ओर रुख करेंगे। कमल सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी जानबूझकर दूसरे पक्ष को सपोर्ट कर रहे हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कुमार ढाका ने बताया कि चुनाव निरस्त कराने को लेकर पत्र तैयार करा दिया है। जो डाक द्वारा चुनाव कराने वाले सदस्यों को मिल जाएगा। इसके बाद भी शिक्षक संघ चुनाव हुए तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



खास बातें:
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ चुनावों संबंध में सक्रियता न दिखाने के थे निर्देश
दो ब्लाक खरखौदा और जानी के ब्लाक में करा दिए गए चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed