{"_id":"59fb68b04f1c1bc1678b8d93","slug":"151509648560-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला बीज खाने से हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला बीज खाने से हालत बिगड़ी
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। भूरा बाईपास स्थित सफा कालोनी में जहरीले बीज खाने से सात बच्चों की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजन बच्चों को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने उनको मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया।
बृहस्पतिवार रात 8.30 बजे भूरा बाईपास स्थित दंगा पीड़ितों की सफा कालोनी में 8 से 11 साल के सात बच्चों ने कोई जहरीली बीज खा लिए। इसके कुछ ही देर बाद (11) परवेज, (8) अजीम, (11) समीर, (10) जीशान, (8) मोहम्मद, (8) सादिल, (8) नरगिस को उल्टी-दस्त होने पर हालत बिगड़ने लगी। बच्चों की हालत बिगड़ने पर परिजन बच्चों को कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद डाक्टरों ने सभी बच्चों को मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। डॉ.र धर्मवीर सिंह ने बताया कि बच्चों के परिजन काले पीले रंग के बीज दिखा रहे थे। जिन्हें बच्चों के खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई।