फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विवेकानंद की तरह मोदी चमका रहे देश का नाम

विवेकानंद की तरह मोदी चमका रहे देश का नाम

Tue, 12 Sep 2017 02:51 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
विवेकानंद की तरह मोदी चमका रहे देश का नाम
मेरठ/गंगानगर।
विज्ञापन

शिकागो में 11 सितंबर के दिन स्वामी विवेकानंद उर्फ नरेंद्र नाथ दत्त ने विश्व धर्म सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत का नाम विश्व में चमकाया था। उसी तरह अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व में नई पहचान दिलाने में लगे हैं। यह बात सोमवार को भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री मयंक गोयल ने ‘नरेंद्र से नरेंद्र की ओर’ विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में कही।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज मॉल रोड में आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता मयंक गोयल ने कहा कि आज से ठीक 125 वर्ष पूर्व स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए भाषण ने भारत की पहचान विश्व पटल पर रखी थी। उस विश्व धर्म सम्मेलन मे स्वामी विवेकानंद ने सभी को बहनो-भाइयों कहकर संबोधित किया, जिस पर सभी ने खड़े होकर पांच मिनट तक तालियां बजाई थीं। विवेकानंद के इस भाषण ने लोगों के मस्तिष्क भारत की नई छवि को दर्शाया। उन्होंने कहा था कि हिंदू धर्म ही ऐसा है जहां नारी की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाला है। राष्ट्र भावना हमारे यहां प्रत्येक में देखने को मिलती है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि विवेकानंद का सपना अब प्रधानमंत्री मोदी पूरा कर रहे हैं। वहीं महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग ने कहा कि हिंदू धर्म ही मूल है, इसी धर्म ने मानवता सिखाई है। चरण सिंह लिसाड़ी ने भी लोगों को संबोधित किया। इस दौरान एक पुस्तक का विमोचन किया गया। वहीं विद्योत्मा विचार मंच की अध्यक्षा शशि मित्तल ने आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन मीनाक्षी कौशल ने किया। इस मौके पर जयकरण गुप्ता, ललित नागदेव, अजय गुप्ता, राकेश सिरोही, सीमा श्रीवास्तव, दलजीत सिंह, सुरेंद्र भड़ाना, मंगलसेन, राकेश सिरोही, मंजू पटेल, गजेंद्र शर्मा, सरला शर्मा, आलोक सिसौदिया, अंकित सिंघल, वीनस शर्मा, आशीष प्रताप, संजीव गुप्ता, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
‘नरेंद्र से नरेंद्र की ओर’ विषय पर हुई पंडित दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज में गोष्ठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed