{"_id":"59ac6be64f1c1b5a738b4f9f","slug":"151504472038-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीचड़ में तब्दील हुआ भैसाली बस अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीचड़ में तब्दील हुआ भैसाली बस अड्डा
Updated Mon, 04 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। एनजीटी में मामला विचाराधीन होने के बाद भी भैसाली बस अड्डे पर चल रहा निर्माण लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। अड्डे के भराव के लिए डाली गई मिट्टी बारिश के चलते कीचड़ में तब्दील हो गई है। बसों के पहियों से लगकर आने वाली कीचड़ आधा किलोमीटर तक सड़क पर फैलने से लोगों का चलना दूभर हो गया है।
भैसाली डिपो को शहर से बाहर करने का मामला एनजीटी में चल रहा है। लेकिन रोडवेज तमाम नियम कानूनों को धता बताकर भैसाली अड्डे पर निर्माण जारी रखे हुए है। अड्डा परिसर को जल भराव से बचाने के लिए मिट्टी डालकर भराव कराया जा रहा है। लेकिन दो दिन तक चली बारिश के कारण बस अड्डा परिसर में हर ओर कीचड़ ही कीचड़ फैली है। लोगों को बस में बैठने के लिए कीचड़ से होकर जाना पड़ रहा है। कीचड़ से निकलकर सड़क पर आने वाली बसों के पहियों पर जमा मिट्टी सड़क पर इकट्ठा हो रही है। धूप और हवा में सूखकर फैली मिट्टी उड़ती रहती है, जो दुकानदारों से लेकर यात्रियों तक के लिए परेशानी का सबब बन गई है। प्लाजा सिनेमा के सामने दुकान करने वाले दुकानदार अकील अहमद और वकील अहमद ने बताया कि पूरी सड़क पर कीचड़ और रेत फैला है। लेकिन रोडवेज को इसकी कोई चिंता नहीं है। इस बारे में आरएम एसके बनर्जी ने बताया कि भराव के लिए अड्डे पर मिट्टी डालवाई गई है। बारिश के चलते यह हाल हुआ है। सूखी मिट्टी डालकर कीचड़ को खत्म कर दिया जाएगा।
खास बात
सूखी मिट्टी आधा किलोमीटर तक फैली, दुकानदारों और यात्रियों को हो रही परेशानी