फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ्रबर्फीली हवाओं से गिर गया रात का पारा

्रबर्फीली हवाओं से गिर गया रात का पारा

Mon, 18 Dec 2017 01:57 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
्रबर्फीली हवाओं से गिर गया रात का पारा

विज्ञापन
मोदीपुरम। आने वाले चौबीस घंटे में ठंड का असर और बढ़ेगा। हालांकि दिन में मौसम साफ रहने से धूप खिलेगी, लेकिन बर्फीली हवाएं ठंड का अहसास कराएंगी। दिन का तापमान रविवार को फिर से बढ़ गया था, सोमवार को तापमान में गिरावट संभव है।
पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में चल रही ठंडी हवाओं से सर्दी लगातार बढ़ रही है। रविवार को भी दिन में हवा की गति सुबह से ही तेज थी, दोपहर तक 12 से 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार रही। तेज हवा चलने के कारण धूप का असर भी बेअसर दिखाई दिया। शाम के समय सूरज बादलों में छिप गया। जिस कारण मौसम और भी सर्द हो गया। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 21.2 और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 84 व न्यूनतम 64 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी और रात के तापमान में .1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि चौबीस घंटे में ठंड का असर और बढे़गा। कोहरे की संभावना कम है।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
11 25.4 9.2
12 22.0 13.0
13 16.6 11.5
14 15.5 9.2
15 20.2 7.6
16 18.8 7.6
17 21.2 7.5

पाले से फसलों को खतरा
बढ़ती सर्दी के बीच रात में पाला भी पड़ना शुरू हो गया है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि सुबह के समय पाला पड़ रहा है, दिन में जब अच्छी धूप खिलेगी तो पाला पड़ेगा। पाला फसलों के लिए ठीक नहीं है। सबसे ज्यादा नुकसान आलू की फसल को पहुंचेगा। सरसों को भी नुकसान होगा। ऐसे में किसानों को हल्की सिंचाई का प्रयोग करना होगा। खेत में नमी बनाकर रखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात
धूप निकलने से मिल रही राहत, पर ठंडी हवाएं करा रहीं सर्दी का अहसास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed