फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एनएचएआई को हाईवे पर नहीं दिखते मौत के कट

एनएचएआई को हाईवे पर नहीं दिखते मौत के कट

Wed, 06 Dec 2017 06:53 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
एनएचएआई को हाईवे पर नहीं दिखते मौत के कट
मोहित कुमार
विज्ञापन

मोदीपुरम।
एनएच 58 पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हवा से बात करते वाहनों से दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसके बावजूद एनएचएआई और टोल कंपनी को हाईवे पर मौत के कट नहीं दिखाई देते हैं। पांच साल में हुए हादसों में हुई मौतों से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। बीते पांच साल में यहां 1514 दुर्घटनाओं में 452 मौते हो चुकी हैं जबकि 2234 लोग घायल हुए हैं।
परतापुर बाईपास से लेकर रामपुरम तिराहा (मुजफ्फरनगर) तक करीब 72 किमी लंबा यह हाईवे एक्सीडेंट फ्री नहीं हो पा रहा है। हाईवे पर दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसके लिए सबसे ज्यादा एनएचएआई और टोल कंपनी जिम्मेदार हैं। ये यहां पर टोल के रूप में अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। वहीं, हाईवे पर जगह-जगह खुले कट दुर्घटनाओं को बढ़ा रहे हैं। इनसे निकलने वाले वाहन हाईवे पर तेजी से गुजरते वाहनों से दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। यही कारण है कि हाईवे सुरक्षित नहीं है। ये कट ग्रामीणों, बिल्डरों और व्यापारियों ने खोल रखे हैं। इसका खामियाजा हाईवे पर चलने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। इसके बावजूद एनएचएआई और टोल कंपनी के अधिकारियों को ये कट नहीं दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष हादसा मौत घायल
2013 435 99 752
2014 215 87 296
2015 210 69 287
2016 227 94 237
2017 427 103 662
वर्ष 2017 के आंकडे़ नवंबर तक के हैं।

हाईवे पर यहां खुले हैं मौत के कट
कंकरखेड़ा खिर्वा चौराहा
सिवाया गांव
सिवाया गांव भराला के सामने
नावला की कोठी मंसूरपुर
बेगराजपुर मंसूरपुर
पचेंडा मुजफ्फरनगर
रामपुर तिराहा के निकट मुजफ्फरनगर

नियमानुसार नहीं खुलने चाहिए कट
मोदीपुरम।
एनएचएआई और टोल कंपनी के नियमानुसार हाईवे पर अवैध कट खुलना अपराध की श्रेणी में आता है। यहां कट खोलने वालों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। हाईवे पर कई जगह कट खुले हैं। जिस कारण हादसे बढ़ रहे हैं। इन हादसों को रोकने के लिए स्थानीय लोगों को भी जागरूक होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार खोल देते हैं कट
टोल कंपनी के रूट ऑपरेशन मैनेजर राणा प्रताप सिंह का कहना है कि सिवाया और खिर्वा चौराहे पर कई बार कट बंद कराए गए हैं, लेकिन फिर से कट खोल दिए जाते हैं। ये कट गलत तरीके से खोले जा रहे हैं। इनसे हादसे बढ़ जाते हैं। इस संबंध में पुलिस-प्रशासन को पत्र भेजकर अवगत कराया है।
एक सप्ताह पहले अवैध कट के कारण लगा था जाम
सिवाया गांव में एक सप्ताह पहले एक ग्रामीण अवैध कट से सड़क पार कर रहा था। उसे मुजफ्फरनगर की ओर से आई बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। इसके बाद घायल को कार सवार गाड़ी के बोनेट पर डालकर ले गया था। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने सिवाया में जाम लगा दिया था। घायल के अस्पताल में भर्ती किए जाने पर ही जाम खोला गया था। जिस कारण हादसे और हादसों में मारने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।
वर्जन
हाईवे पर कट खुलना गलत है, जहां पर खुले हुए हैं, उन्हें बंद कराया गया था, फिर से खोल दिए हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है। बिना पुलिस-प्रशासन के सहयोग से कट बंद करना मुश्किल हो रहा है। खुले हुए कटों को शीघ्र बंद कराया जाएगा। -डीके चतुर्वेदी, प्रोजेक्टर डायरेक्टर एनएचएआई

वर्जन
जहां पर कट खुले हुए हैं, उन्हें बंद कराया था। हालांकि बंद करने के दौरान ग्रामीण झगड़ते हैं। पुलिस फोर्स की मांग के लिए पत्र लिखा है। पुलिस के मिलते ही कट बंद करा दिया जाएगा। कट बंद होने से हादसे भी कम होंगे। कट बंद करने में ग्रामीणों का सहयोग बहुत जरूरी है।- बृजेश सिंह, टोल मेंटिनेंस मैनेजर
मुख्य बातें
हाईवे पर पांच साल में 1514 हादसे, 452 मौत 2234 जख्मी
हाईवे पर बढ़ रही दुर्घटनाएं, फिर भी नहीं किए कट बंद
हर साल दुर्घटनाओं का बढ़ता जा रहा ग्राफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed